• Tue. Aug 18th, 2026

हरियाणा में सरकार बनने पर भूपेंद्र हुड्डा का दावा-चुनाव जीतने पर 4 Deputy CM बनेंगे

BHupendra huda

हरियाणा । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर राज्य में चार उपमुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने आगे दोहराया कि अगर उनकी पार्टी 2024 में हरियाणा में सरकार बनाता है तो, चार उपमुख्यमंत्री होंगे। सरकार बनने पर उन्होंने यह भी दावा किया एक उपमुख्यमंत्री ब्राह्मण समुदाय से होगा।

कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा के उस सुझाव को खारिज कर दिया था, जिसमें कहा गया था कि कांग्रेस हरियाणा में चार उपमुख्यमंत्री बना सकती है।

उन्होंने कहा था कि चार उपमुख्यमंत्री रखने की कोई बात नहीं है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि पार्टी आलाकमान को राज्य के 36 समुदायों में से मुख्यमंत्री का चयन करना चाहिए क्योंकि पद किसी के लिए आरक्षित नहीं है।

Nuh Violence पर बोला अल्पसंख्यक आयोग- हिंसा में स्थानीय लोग शामिल नहीं

जब करनाल में पत्रकारों ने हुड्डा से शैलजा के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसी बातें चुनाव घोषणापत्र का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘इन बातों को घोषणापत्र में नहीं रखा गया है’ और ये बातें राजनीतिक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *