• Fri. Sep 4th, 2026

भूपेंदर हुड्डा पर जींद को लेकर डिप्टी सीएम ने जमकर कसे तंज ,कहा -जींद से पहले पाकिस्तान जैसा व्यवहार ,अब खून का रिश्ता

हरियाणा। हरियाणा के पूर्व सीएम के चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर दुष्यंत चौटाला ने जमकर तंज कसा। आपको बता दें कि गुरूवार की शाम को डिप्टी सीएम एक कार्यक्रम में शामिल होने जींद गए थे। इस दौरान उन्होंने पत्रकार वार्ता में सवालों के जवाब दिए। दुष्यंत चौटाला ने जींद से खून का रिश्ता वाले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के बयान पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि से जींद पहले पाकिस्तान जैसा व्यवहार क्यों किया। रोहतक का बॉर्डर क्रास होते ही जींद में विकास कार्य रूक जाते थे। आज तो जींद को विकास में गति मिली । जींद में बनने वाला मेडिकल कॉलेज लगभग तैयार हो चुका है। एक्सप्रेस से जींद जुड़ रहा है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर अलग-अलग जातियों के चार डिप्टी सीएम बनाने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने का सबको अधिकार है। कैबिनेट 14 लोगों की होती है। मुख्यमंत्री अगर चाहे तो को डिप्टी सीएम बना दे । जनता का कांग्रेस से आज विश्वास पूरी तरह से उठ चुका है। दिसंबर माह में होने वाले पांच राज्यों के विस चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पांच राज्यों के विस चुनाव का जो नतीजा होगा, वो लोकसभा चुनाव को निश्चित रूप से प्रभावित करेगा। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला द्वारा निकाली जाने वाली रथ यात्रा पर कहा कि अच्छी बात है।

इस दौरान डिप्टी सीएम ने भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह द्वारा भाजपा का जेजेपी से गठबंधन रहने पर भाजपा छोड़ने के बयान पर कहा कि गठबंधन रहे ना रहे, इसको लेकर वो कोई टिप्पणी करना बेहतर नहीं समझते।उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह का निर्णय जो होगा वो उनकी राजनीति सोच हो सकती है। उनकी सोच इस गठबंधन को व प्रदेश को उन्नती के पथ पर लेकर जाना है। और इन चार साल उन्होंने ये करके दिखाया है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जेजेपी उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर उन्होंने कहा कि नवरात्र में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला से सलाह मश्वरा करके पार्टी घोषणा करेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *