error code: 523
  • Sun. Jun 21st, 2026

HSSC ने जारी किये CET ग्रुप डी के एडमिट कार्ड ,उम्मीदवार इस लिंक से करें डाउनलोड और देखे त्रुटियां

हरियाणा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) 2023 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने हरियाणा सीईटी (ग्रुप डी) 2023 के लिए आवेदन किया है, वे अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट, hssc.gov.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और स्क्रीन पर दिए गए सिक्यूरिटी पिन के माध्यम से लॉग-इन करना होगा। लॉग-इन के बाद उम्मीदवार अपना हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकेंगे।

हरियाणा ग्रुप डी (HSSC CET) एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड लिंक

आपको बता दें कि इससे पहले, एचएसएससी ने हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा की तिथि की घोषणा और उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा व शहर की जानकारी साझा की थी। आयोग द्वारा 11 अक्टूबर को जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 21 व 22 अक्टूबर 2023 को किया जाना है। परीक्षा सुबह 10 बजे से 11.45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4.45 बजे तक दो पालियों में आयोजित की जानी है।
उम्मीदवारों को चाहिए कि वे अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद इस पर दिए अपने सभी व्यक्तिगत विवरणों (जैसे – नाम, पिता/माता का नाम, जन्म-तिथि, फोटो, आदि) की जांच कर लें। यदि इनमें किसी भी प्रकार की त्रुटि होती है तो उम्मीदवारों को इसे ठीक कराने के लिए आयोग से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error code: 523