• Tue. Aug 25th, 2026

एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत सड़क पर आई रावण के ऑउटफिट में , लोगों ने जमकर किया ट्रोल

बॉलीवुड। एंटरटेनमेंट क्वीन राखी सावंत सड़क पर रावण के ऑउटफिट में नज़र आयी हैं जिसके बाद लोगों द्वारा उनको जमरकर ट्रोल किया जा रहा है। राखी सावंत अक्सर अपने लुक्स और स्टाइल को लेकर आए दिनों सुर्खियां बटोरने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देती हैं। कभी राखी अपने बाल काट लेती हैं तो कभी हिजाब में आ जाती है। वहीं बीते दिनों उन्हें ग्रीन कलर की बोल्ड ड्रेस में देखा गया था। जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा था। वहीं हाल ही में राखी सावंत को सड़क पर ऐसे आउटफिट में देखा गया जिसमें उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया है।

दरअसल वायरल वीडियो में राखी सावंत रावण के लुक में नजर आ रही हैं। उन्हें काले रंग के रावण जैसे वस्त्र पहन रखे हैं। मुकुट के साथ ही 10 सिरों वाला मुखौटा भी पहना है साथ ही काला चश्मा और काजल से लगाई मूछें भी नजर आ रही हैं। इसी के साथ ही उनके एक हाथ में गदा और एक हाथ में धनुष देखा जा सकता है। वहीं राखी पैपराजी पर बाण चलाती भी नजर आईं। बता दें कि राखी के इस वीडियो को देख लोगों के जमकर कमैंट्स आ रहे हैं।

रावण के अवतार की वीडियो को देख एक यूजर ने कहा आज असली रूप में आई हो आप, तो वहीं दूसरे ने कहा पूरी दुनिया में एक लौती तुम ही हो राखी सावंत। तो वहीं एक यूजर ने कहा हम तो एक सिर वाली राखी नहीं संभाल पा रहे थे अब ये बाकी 9 कैसे संभालें। बता दें कि राखी के इस वीडियो पर जमकर लोगों के कमेंट आ रहे हैं। आपको बता दें कि इन दिनों राखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जमकर चर्चाओं में हैं वे आए दिनों अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में लोगों को बताती रहती हैं वहीं अब फैन्स भी यह जानना चाहते हैं कि क्या दोनों तलाक ले रहे हैं या फिर नई कहानी शुरू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *