• Mon. Aug 31st, 2026

सीएम ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ लिया सख्त एक्शन, 50 से जयादा छात्राओं से दुर्व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़। सीएम ने छात्राओं से दुर्व्यवहार करने वाले प्रिंसिपल के खिलाफ अब सख्त एक्शन लिया है। मामला जींद जिले के उचाना मंडी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का है जहां पर आरोपी प्रिंसिपल करतार सिंह 50 से ज्यादा छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार करने का ममला सामने आया था। जिसके बाद प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया था।

हरियाणा सरकार ने निलंबित चल रहे आरोपी प्रिंसिपल करतार सिंह को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। विभाग द्वारा जांच रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज प्रिंसिपल के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई को मंजूरी दी।हरियाणा सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार ने संविधान के अनुच्छेद 311 (बी) के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए यह कार्रवाई की है।प्रवक्ता ने बताया कि एसडीओ (सी) उचाना द्वारा भेजी गई रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि कई छात्राओं ने प्रिंसिपल के खिलाफ दुर्व्यवहार के बयान दिए हैं, जिसके बाद मामले की गंभीरता और प्रिंसिपल के खिलाफ आरोपों को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस द्वारा मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है और स्कूल में भी महिला प्रिंसिपल को नियुक्त कर दिया गया है तथा 16 नये स्टाफ की भी नियुक्ति की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *