error code: 523
  • Sun. Jun 21st, 2026

केयू और रेखी फाउंडेशन के बीच हुआ अहम समझौता,स्थापित किया जाएगा रेखी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दूरदर्शी नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) ने मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में रेखी फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा तथा रेखी फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. सतिंदर सिंह रेखी द्वारा हस्ताक्षर किए गए। गौरतलब है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हरियाणा के विश्वविद्यालयों, कॉलजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों व विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को कम करने के लिए इसकी शुरूआत की है।

इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने इस एमओयू के लिए बधाई देते हुए कहा कि रेखी सेंटर ऑफ एक्सिलैंस फॉर द साइंस ऑफ हैप्पीनेस उत्कृष्टता केंद्रों का उद्देश्य उनको हर हाल में खुश रहना और दूसरों को खुश रखना, परस्पर भाईचारा स्थापित करना तथा मानवता की भावना विकसित करना तथा एकजुट होकर रहने की भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में विशेष रूप से, इस पहल की परिकल्पना हरियाणा के अन्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में खुशी के केंद्र स्थापित करने की है। केयू में ’सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन हैप्पीनेस’ की सफल स्थापना और कार्यप्रणाली राज्य के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में भी इस केंद्र को स्थापित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि केयू में हैप्पीनेस सेंटर स्थापित करने से शिक्षकों एवं छात्रों को अनुसंधान, प्रशिक्षण सहित शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। रेखी फाउंडेशन के संकाय सदस्य विश्वविद्यालय, कॉलेज एवं संस्थान की फैकल्टी को वेल्यू एडिड कोर्सिज पढ़ाने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षण में अपनी सेवाएं देंगे। इसके साथ ही रेखी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस फॉर द साइंस ऑफ हेप्पीनेस कोर्स से संबंधित वेब पेज बनाया जाएगा तथा केयू के मनोविज्ञान विभाग में माइंड लैब भी स्थापित की जाएगी।

रेखी फाउंडेशन के मानद अध्यक्ष डॉ. सतिंदर सिंह रेखी ने कहा कि इस सेंटर का मुख्य उद्देश्य “खुशी विज्ञान और सकारात्मक मनोविज्ञान“ के माध्यम से विद्यार्थियों, शिक्षकों से लेकर सभी लोगों के जीवन में व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक एवं पेशेवर जीवन में सुधार करना है ताकि वे एक बेहतर जीवन जीने के साथ राष्ट्र निर्माण में अहम भागीदारी कर सकें।

इस अवसर पर कुवि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. अनिल वशिष्ठ, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. शुचिस्मिता, डीन ऑफ कॉलेज प्रो. अनिल वोहरा, प्रो. सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *