HacklinkMarkajbet TwitterShowbet TwitterBetlesene TwitterBetlesene Giriş Twittermarsbahiscasibom girişbets10 girişbettilt twittercasibomslot sitelerijojobetescort esenyurtbahçeşehir escortölüdeniz escortMarkajbet TwitterShowbet TwitterBetlesene TwitterBetlesene Giriş Twittermarsbahiscasibom girişbets10 girişbettilt twittercasibomslot sitelerijojobetescort esenyurtbahçeşehir escortölüdeniz escortankara evden eve nakliyatlokmanakliyatmaltepe evden eve nakliyatevden eve nakliyatgölcük evden eve nakliyattuzla evden eve nakliyateskişehir uydu tamirtuzla evden eve nakliyatistanbul evden eve nakliyateskişehir uydu tamireskişehir uydu tamirvalizweb sitesi yapımıkorsan taksiEtimesgut evden eve nakliyatEtimesgut evden eve nakliyatmaldives online casinoseo çalışmasıgoogle adsEtimesgut evden eve nakliyateskişehir web sitesiseo fiyatlarıAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika Eşya alanlarAntika Eşya alanlarantikaikinci el kitap alanlarweb sitesi yapımıantika alan yerlerantika alan yerlerkitap alan yerlerkitap alan yerlerbalık turudijital danışmanlıkgoogle ads çalışmasıEskişehir Web Tasarımbeşiktaş yıkım kırımbeşiktaş yıkım kırımbeşiktaş yıkım kırımtuzla evden eve nakliyatankara evden eve nakliyatlokmanakliyatmaltepe evden eve nakliyatevden eve nakliyatgölcük evden eve nakliyattuzla evden eve nakliyateskişehir uydu tamirtuzla evden eve nakliyatistanbul evden eve nakliyateskişehir uydu tamireskişehir uydu tamirvalizweb sitesi yapımıkorsan taksiEtimesgut evden eve nakliyatEtimesgut evden eve nakliyatmaldives online casinoseo çalışmasıgoogle adsEtimesgut evden eve nakliyateskişehir web sitesiseo fiyatlarıAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika alanlarAntika Eşya alanlarAntika Eşya alanlarantikaikinci el kitap alanlarweb sitesi yapımıantika alan yerlerantika alan yerlerkitap alan yerlerkitap alan yerlerbalık turudijital danışmanlıkgoogle ads çalışmasıEskişehir Web Tasarımbeşiktaş yıkım kırımbeşiktaş yıkım kırımbeşiktaş yıkım kırımtuzla evden eve nakliyat
  • Thu. Apr 16th, 2026

आप नेता अनुराग ढांडा का बड़ा बयान , कहा -भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं

हरियाणा। आप नेता अनुराग ढांडा का बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है। दरअसल अनुराग ढांडा ने सोमवार को गुहला के गांव रामथली (समाध) में जनसभा की। इस दौरान ग्रामीण व कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला और फूल मालाओं से अनुराग ढांडा का जोरदार स्वागत किया। अनुराग ढांडा ने कहा कि आज के दिन हरियाणा में बदलाव की हवा चल रही है। पूरे हरियाणा के लोग इन राजनीतिक पार्टियों से तंग हो चुके हैं। उन्होंन कहा कि यहां के लोगों में इतना रुझान है कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो पहली सीट गुहला चीका से जीतने वाले हैं।

उन्होंने कहा चार राज्यों के चुनाव के नतीजों ने बता दिया कि भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं, इसलिए लोगों को अब नया विकल्प देखना चाहिये। आपसी लड़ाई और कमजोर नेतृत्व की वजह से सीधे मुकाबले में भी भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा पाई। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में भाजपा के बाद विरोधी दलों में आम आदमी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में और कांग्रेस की एक राज्य में सरकार है। आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत विकल्प बन गई है। भाजपा से हर वर्ग परेशान हो चुका है, आम आदमी पार्टी सीधी टक्कर में भाजपा को जड़ से उखाड़ेगी और हरियाणा में 2024 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोदी के गढ़ गुजरात में भी उनके पसीने छुडा दिए थे और 41 लाख वोट हासिल किए थे, आम आदमी पार्टी के 5 विधायक गुजरात में हैं। हरियाणा में कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा राजस्थान के ऑब्जर्वर थे और प्रचार कर रहे थे, रणदीप सुरजेवाला मध्यप्रदेश के प्रभारी थे और शैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी थी। तीनों ने कांग्रेस को डुबो दिया और हरियाणा में तो ये तीनों एक ही जगह हैं, मतलब हरियाणा में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा। ये तीनों आपस में लड़कर खत्म हो जाएंगे। केवल आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने बहुत कम में पूरे हरियाणा में हर गांव में अपना संगठन तैयार कर लिया है, हर गांव में ग्राम सचिव नियुक्त कर दिए और 21-21 सदस्यों की कमेटी बना दी है।

धंदा ने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 साल का रिकॉर्ड देख लें, आम आदमी पार्टी हराती नहीं, सूपड़ा साफ करती है। हरियाणा में पंजाब से बेहतर करेंगे। इन दूसरी पार्टियों की मंशा लूटने की है और आम आदमी पार्टी की मंशा है कि प्रदेश के लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त पानी की सुविधा दी जाए। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले बिजली विभाग में 1850 करोड़ रुपए का घाटा था। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 90% घरों में बिजली मुफ्त करदी। इसके बाद भी बिजली विभाग 550 करोड़ रुपए मुनाफे मे चल रहा है। इसका मतलब बिजली विभाग का 2400 करोड़ रुपए का फायदा करवा दिया। इनकी सरकार में सारा पैसा लूट कर खा जाते थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जब सीएम भगवंत मान के पास सड़के रिपेयर करने का प्रोजेक्ट आया, तो उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि जो बजट बनाकर दिया है वो 150 करोड़ रुपए ज्यादा है। इसके अलावा एक बात ओर निकलकर सामने आई कि 565 किलोमीटर की सड़कें ऐसी है जो केवल कागजों में बनी, जमीन पर बनी ही नहीं और हर साल उनकी रिपेयर का पैसा जाता था। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में केवल दिल्ली का बजट मुनाफे में है और पूरे हिंदुस्तान में केवल पंजाब में 90% घरों में बिजली मुफ्त है। इसलिए हरियाणा के लोग जांच परख कर वोट देना। आम आदमी पार्टी केवल काम के नाम पर वोट मांगती है।

उन्होंने कहा भाजपा राजस्थान में कहती है सिलेंडर 450 रुपए कर देंगे और किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी दिया जाएगा, जबकि हरियाणा में 9 साल से भाजपा की सरकार है कुछ नहीं किया। भाजपा केवल चुनावी जुमले फेंकती है। यदि अपने काम के दम पर भाजपा के झूठ को कोई हरा सकती है तो वो आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने ये सब दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया। भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है इसलिए अपना वोट मत बांटना। हरियाणा में केवल आम आदमी पार्टी ही मजबूत विपक्ष और विकल्प है। भूपेंद्र हुड्डा जेल जाने से डरते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता न जेल जाने से डरते और न इनके लाठी डंडों से डरते। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। भाजपा ने सरपंचों, किसानों और कर्मचारियों पर लाठियां बरसाई। इसलिए हरियाणा में मजबूत विकल्प की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इन नेताओं के बच्चों को छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट डालना आपके बच्चों का नसीब बदल जाएगा। आम आदमी पार्टी अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में 2024 में झाडू से इनके भ्रष्टाचार का सफाया करेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पहली कलम से 2 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *