• Tue. Aug 18th, 2026

AAP सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप ,कहा -तिहाड़ जेल प्रशासन पर भाजपा का प्रेशर

नई दिल्ली। दिल्ली में आप पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सांसद संजय सिंह ने शनिवार सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि भाजपा के प्रेशर में तिहाड़ जेल प्रशासन काम कर रहा है।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जेल प्रशासन दिल्ली के चुने हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनकी पत्नी से आमने-सामने नहीं मिलने दे रहा। सुनीता केजरीवाल दिल्ली सीएम से खिड़की के पीछे से मिल रही हैं।

इसके साथ ही संजय सिंह ने आरोप लगाया कि आज तक किस चुने हुए मुख्यमंत्री को दूसरे मुख्यमंत्री से जेल में जंगले में मिलना पड़ा है। किसी को भी नहीं, लेकिन तिहाड़ जेल प्रशासन ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को सीएम केजरीवाल से मिलने के लिए मुलाकाती जंगले की जगह तय की है।उन्होंने आरोप लगाया कि यह केंद्र की तानाशाही है जो एक मुख्यमंत्री को किसी मुलाकाती से आमने-सामने मिलने नहीं दे रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *