• Fri. Sep 11th, 2026

शराब ठेके पर विवाद : दोस्त का साथ देना पड़ा महंगा , गोली लगने से एक की मौत दो घायल

Fatehabad: फतेहाबाद में शराब को लेकर हुए झगड़े में एक युवक को साथी की मदद करनी महंगी पड़ गयी। हत्या का आरोप शराब ठेके के सेल्समैनों के साथी पर लगा है। जिसके बाद वारदात को अंजाम देकर हत्यारोपी फरार हो गया। गोलियों की आवाज सुनकर आस -पास के ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया और मामले की सूचना भूना थाना पुलिस को दी।

जानकारी के अनुसार गांव गोरखपुर निवासी 24 वर्षीय नितिन शुक्रवार रात को ठेके पर उधार में शराब मांगी। जिस पर ठेके पर मौजूद दो सेल्समैनों ने उधार में शराब देने से मना करते हुए दोनों ने मिलकर नितिन की पिटाई कर दी। जिसके बाद नितिन ने अपने साथी सुनील और गुरमीत को बुला लिया।

वहीं दूसरी तरफ सेल्समैनों ने भी अपने साथी सन्नी को मौके पर बुला लिया। जब विवाद और बढ़ गया तो सन्नी ने अपनी पिस्तौल से गोली चला दी। सुनील को छाती में गोली लगी जबकि नितिन व गुरमीत के पांव में गोली लगी। इसके बाद आसपास के लोग आ गए तो सन्नी मौके से फरार हो गया।

तीनो को अस्पताल में ले जाया गया जहां सुनील की मौत हो गई जबकि नितिन व गुरमीत का इलाज चल रहा है। बाद में शराब ठेकेदार व भूना थाना पुलिस को सूचना दी गई। भूना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद एसपी आस्था मोदी ने भी गांव गोरखपुर पहुंच कर घटनाक्रम की जानकारी ली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *