• Thu. Sep 3rd, 2026

अभय चौटाला के पूर्व सीएम हुड्डा और बीजेपी पर किये तीखे वार , कहा -भूपेंद्र हुड्डा की नहीं इतनी औकात

Byalakhharyana@123

Sep 14, 2023

हरियाणा। इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला ने रोहतक में पत्रकार वार्ता के दौरान भूपेंद्र हुड्डा और बीजेपी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। अभय चौटाला ने एक तरफ पूर्व सीएम का बीजेपी के साथ मिली भगत होने की बात कही तो वहीं दूसरी तरफ बीजेपी में मनोहर सरकार को लेकर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे वार करते हुए बीजेपी सरकार रेपिस्ट और कातिलों का साथ क्यों दे रही है ? जेजेपी द्वारा सीकर में देवीलाल जयंती मनाने पर उन्होंने कहा की हरियाणा में जेजेपी का अब कुछ नहीं बचा है इसलिए वह राजस्थान की तरफ रख कर रहे हैं।

आपको बता दें कि अभय चौटाला आज रोहतक के एक बैंकटहाल में इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ देवीलाल जयंती को लेकर बैठक कर रहे थे । इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।पत्रकारों से बातचीत करते दौरान उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। इंडिया गठबंधन में इनलो पार्टी के शामिल होने के प्रयासों के बीच रोड़ा बने भूपेंद्र हुड्डा पर अभय चौटाला काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए यहां तक कह डाला की भूपेंद्र हुड्डा बताएं कि वह अब यह क्यों नहीं कहते कि कांग्रेस की तरफ से वह ही मुख्यमंत्री बनेंगे, अब है ऐसा इसलिए नहीं कहते हैं क्योंकि कांग्रेस के सारे फैसले हाई कमान द्वारा किए जाते हैं भूपेंद्र हुड्डा की तो औकात इतनी भी नहीं है कि वह इस बार चुनाव में अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा की टिकट भी ले आए। उन्होंने कहा की घटक दल में शामिल होने के लिए घटक दल के नेता निर्णय लेंगे और कांग्रेस के सारे फैसले कांग्रेस हाई कमान द्वारा लिए जाते है ।भूपेंद्र हुड्डा भारतीय जनता पार्टी की हर कदम पर मदद कर रहे हैं उनकी भाजपा के साथ मिली भगत साफ हो चुकी है । चाहे विधानसभा की बात हो या फिर बाहर बयान देने की बात हो।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी बताए कि वह रेपिस्ट और कातिलों का साथ क्यों दे रही है ?मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा उन्हें पोर्टल का मुख्यमंत्री कहने पर खुशी जाहिर करने वाली बात पर अभय चौटाला ने कहा की मुख्यमंत्री कितने ही पोर्टल लांच कर ले अबकी बार जनता उन्हें चद्दर डालकर सुला देगी जो उन्होंने खुद अपने एक बयान में कहा था । हरियाणा सरकार के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अब उनका इस्तीफा लेने की कोई जरूरत नहीं है , पुलिस को चाहिए कि अब उन्हें वह जल्द गिरफ्तार करें क्योंकि उनकी चार सीट कोर्ट में फाइल हो चुकी है। रोहतक के सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा द्वारा मोनू मानेसर के पक्ष में दिए गए बयान पर उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है की रोहतक के सांसद इस तरह के बयान देकर इस इलाके में तनाव पैदा करना चाहते हैं

अभय सिंह चौटाला कैथल में 25 तारीख को पार्टी द्वारा देवीलाल जयंती पर मनाए जाने वाले सम्मान समारोह में कार्यकर्ताओं के साथ आज रोहतक के निजी बैंकट हाल में बैठक लेने पहुंचे थे इसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा की सम्मान समारोह के लिए इनेलो पार्टी ने इंडिया गठबंधन के सभी बड़े नेताओं को आमंत्रित किया ।जेजीपी द्वारा 25 सितंबर को देवीलाल जयंती का कार्यक्रम राजस्थान के सीकर में मनाए जाने को लेकर उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा की जेजेपी ना तो किसी पर असर डाल सकती है और ना ही कुछ प्राप्त कर सकती है। हरियाणा में उसका सुपड़ा साफ हो गया है वह कहीं भी चले जाएं अब उनका कुछ होने वाला नहीं है। लोग अब बहुत समझदार हो चुके हैं उन्होंने भी पहले काफी प्रयोग करके देखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *