• Sun. Aug 23rd, 2026

अग्निवीर नवीन जाखड़ बना अमरवीर, झज्जर के लाल ने किया सर्वोच्च बलिदान

Byalakhharyana@123

Apr 25, 2025 #jhajjar
अग्निवीर नवीन जाखड़ बारामूला में शहीद, डेढ़ साल पहले हुए थे भर्ती, गांव में पसरा मातमअग्निवीर नवीन जाखड़ बारामूला में शहीद, डेढ़ साल पहले हुए थे भर्ती, गांव में पसरा मातम

झज्जर : हरियाणा के झज्जर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। 20 वर्षीय अग्निवीर नवीन जाखड़ जम्मू-कश्मीर के बारामूला में शहीद हो गए। जैसे ही यह समाचार उनके पैतृक गांव साल्हावास पहुंचा, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद का पार्थिव शरीर शुक्रवार को करीब चार बजे गांव लाया गया और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

बताया जा रहा है कि प्रैक्टिस के दौरान गोली लगने से नवीन की जान चली गई। वे करीब डेढ़ साल पहले अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुए थे और डेढ़ महीने पहले ही छुट्टी से ड्यूटी पर लौटे थे।

शहीद नवीन के माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि उनका बड़ा भाई लोकेश जाखड़ भी भारतीय नौसेना में अग्निवीर के रूप में सेवा दे रहा है।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
शुक्रवार को साल्हावास गांव में हुए अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नवीन को उनके भाई लोकेश ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा में रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने अर्थी को कंधा दिया। इस मौके पर विधायक गीता भुक्कल और हरियाणा सरकार में मंत्री अरविंद शर्मा भी उपस्थित रहे।

कम उम्र में देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूत नवीन की शहादत ने पूरे क्षेत्र को गमगीन कर दिया है। गांव के लोगों और परिजनों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *