• Sat. Sep 12th, 2026

हरियाणा में अग्निवीरों को मिला ‘सुरक्षा कवच’: पुलिस भर्ती में 20% आरक्षण, अन्य विभागों में भी नौकरी के नए अवसर

Byalakhharyana@123

Apr 7, 2025
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 58 की उम्र के बाद सिर्फ 2 साल तक री-एम्प्लॉयमेंट, नई गाइडलाइन जारीहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 58 की उम्र के बाद सिर्फ 2 साल तक री-एम्प्लॉयमेंट, नई गाइडलाइन जारी

पंचकूला (हरियाणा)। हरियाणा सरकार ने अग्निवीर योजना के तहत सेना में सेवा दे रहे युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में आयोजित एक समीक्षा बैठक के बाद ऐलान किया कि राज्य की पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सिफारिश के बाद लिया गया है, जिन्होंने हाल ही में सीएम सैनी को पत्र लिखकर अग्निवीरों के लिए आरक्षण की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा कि सेना की सेवा पूरी करने के बाद इन युवाओं को सरकारी नौकरियों में प्राथमिकता देकर उनके भविष्य को एक मजबूत “सुरक्षा कवच” प्रदान किया जाएगा।

इन विभागों में भी मिलेगी सरकारी नौकरी

पुलिस भर्ती के अलावा हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों को वन विभाग, जेल विभाग और खनन विभाग में भी रोजगार के अवसर प्रदान करने का ऐलान किया है।

  • फॉरेस्ट गार्ड, जेल वार्डर और माइनिंग गार्ड की भर्तियों में 10 प्रतिशत आरक्षण

  • ग्रुप-C पदों पर 5 प्रतिशत आरक्षण

  • एसपीओ (Special Police Officer) के पदों पर भी 10 प्रतिशत हॉरिजेंटल रिजर्वेशन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि इन भर्तियों को पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए एक विशेष पोर्टल तैयार किया जा रहा है, जिस पर अग्निवीर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। उनकी शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर उन्हें नौकरी में वरीयता दी जाएगी।

2026 में अग्निवीर योजना का पहला बैच होगा पूरा

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने साल 2022 में अग्निवीर योजना की शुरुआत की थी। इसके अंतर्गत जल, थल और वायुसेना में युवाओं की चार साल के लिए भर्ती की जा रही है।

  • 2026 में पहला बैच सेवा पूरी करेगा, जिसमें से केवल 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी सेवा मिलेगी,

  • जबकि शेष 75 प्रतिशत को रिटायर कर दिया जाएगा।

हरियाणा सरकार इन रिटायर्ड अग्निवीरों को नई राह देने के लिए सरकारी नौकरियों के दरवाज़े खोल रही है।

बिजनेस शुरू करने वालों को लोन और इंडस्ट्री को सब्सिडी

सरकार ने यह भी घोषणा की है कि जो अग्निवीर अपनी सेवा के बाद खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, उन्हें सस्ती ब्याज दर पर लोन की सुविधा दी जाएगी।
इसके अलावा जो उद्योग 30,000 रुपये प्रतिमाह वेतन पर अग्निवीरों को नौकरी देंगे, उन्हें 60,000 रुपये सालाना सब्सिडी प्रदान की जाएगी।

हरियाणा के 5,000 से अधिक अग्निवीर सेना में सेवा दे रहे

फिलहाल हरियाणा से कुल 5,120 अग्निवीर जल, थल और वायुसेना में कार्यरत हैं।

  • वर्ष 2022-23 में 2,227 अग्निवीर,

  • और वर्ष 2023-24 में 2,893 अग्निवीरों की भर्ती हुई थी।

सरकार का यह कदम न केवल इन युवाओं को बेहतर भविष्य देगा, बल्कि समाज में एक सकारात्मक संदेश भी पहुंचाएगा कि देश सेवा के बाद वे बेरोजगारी का सामना नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *