• Sat. Sep 12th, 2026

Ajay Rai बोले- Smriti Irani की जमानत जब्त होगी, पीएम बनेंगे…

Ajay Rai on Smriti Irani, कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय राय ने दावा किया कि अमेठी से मौजूदा सांसद स्मृति ईरानी की अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जमानत जब्त हो जाएगी।  उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे देश में शानदार प्रदर्शन करेगी। आप देखेंगे कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

ईरानी ने 2019 के आम चुनाव में गांधी परिवार के गढ़ अमेठी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गांधी को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। कांग्रेस नेता राय ने कहा,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की अमेठी में जमानत जब्त होने वाली है।

यहां जन्माष्टमी उत्सव में भाग लेने आए राय ने यह भी कहा कि भाजपा को पहले यह देखने की जरूरत है कि उसके अपने मंत्री के घर पर क्या हो रहा है। उनका इशारा पिछले हफ्ते लखनऊ में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर 30 वर्ष के एक व्यक्ति की हत्या ओर था।

Kurukshetra University ISRO प्रमुख को देगा गोयल शांति पुरस्कार

उन्होंने कहा, “भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटें जीतने के बारे में भूल जाना चाहिए, अमेठी और रायबरेली के बारे में भी भूल जाना चाहिए। वे (अमेठी और रायबरेली के लोग) हमेशा गांधी परिवार के साथ खड़े रहे हैं और हमेशा गांधी परिवार के साथ खड़े रहेंगे।
इंडिया और भारत संबंधी विवाद पर राय ने कहा, विपक्षी गठबंधन का नाम इंडिया होने से वे (भाजपा) परेशान हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *