• Sat. Oct 3rd, 2026

Bharat Jodo Yatra, पहली वर्षगांठ पर दिल्ली में रैली आयोजित, एकता और अखंडता सर्वोंपरि

Bharat Jodo Yatra, कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली में रैलियां आयोजित कीं, यहां पदयात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक चली थी।

आपको बता दें कि पिछले साल सात सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने लगभग 4,000 किलोमीटर से अधिक की यात्रा शुरू की थी। 145 दिन तक चली यह यात्रा 30 जनवरी 2023 को श्रीनगर में समाप्त हुई थी।

दिल्ली में आयोजित रैलियों में महंगाई और बेरोजगारी से नाता तोड़ो, भारत जोड़ो, भारत जुड़ेगा, इंडिया जीतेगा और कांग्रेस को लाना है, देश को बचाना है, जैसे नारे गूंजे। भारतीय युवा कांग्रेस, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी रैलियों में हिस्सा लिया।

Haryana, हिसार के मटका चौक का नाम पूर्व मुख्यमंत्री के नाम पर रखा जाएगा

लवली ने कहा, भारत जोड़ो यात्रा प्रेम और शांति की एक नई क्रांति लेकर आई। राहुल गांधी की मैराथन यात्रा ने देश में अशांति व नफरत फैलाने की कोशिश कर रहीं सांप्रदायिक तथा राजनीतिक ताकतों पर जोरदार प्रहार किया। कांग्रेस के लिए, एकता और अखंडता देश की सुरक्षा सर्वोपरि है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *