• Mon. Aug 24th, 2026

2 घंटे में बिकीं हिसार से अयोध्या की सभी टिकटें, ₹…. में मिलेगा आरामदायक हवाई सफर

Byalakhharyana@123

Apr 5, 2025
All tickets from Hisar to Ayodhya sold out in 2 hours, comfortable air travel available for ₹....All tickets from Hisar to Ayodhya sold out in 2 hours, comfortable air travel available for ₹....

हिसार: हरियाणा के पहले एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को ऐतिहासिक शुरुआत होने जा रही है। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए उड़ान भरने वाली पहली फ्लाइट को हरी झंडी दिखाएंगे। इस उड़ान का किराया भी तय कर दिया गया है।

हिसार से अयोध्या का एक तरफा किराया ₹3393 और अयोध्या से हिसार वापसी का किराया ₹3730 तय किया गया है। वहीं, हिसार से दिल्ली की फ्लाइट के लिए ₹1300 किराया निर्धारित किया गया है। अयोध्या के लिए टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम करीब 3:30 बजे शुरू हुई और महज दो घंटे में, रात 5:30 बजे तक सभी टिकटें बिक गईं।

यह फ्लाइट हर शुक्रवार और रविवार को संचालित होगी, और उसी दिन वापसी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। हिसार से अयोध्या का सफर केवल 2 घंटे का होगा। विमान सुबह 10:40 बजे हिसार से उड़ान भरेगा और 12:40 बजे अयोध्या पहुंचेगा। यह फ्लाइट पहले दिल्ली से हिसार आएगी, फिर अयोध्या के लिए रवाना होगी।

यात्रियों को 15 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति होगी। फिलहाल विमान में कुल 70 सीटें हैं। हालांकि, यात्रियों को फ्लाइट से कितने घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा, यह जानकारी अभी स्पष्ट नहीं की गई है।

इसके अतिरिक्त, आने वाले समय में जम्मू, जयपुर और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानों की शुरुआत की जाएगी, जिससे हिसार एयरपोर्ट से देश के अन्य प्रमुख शहरों तक कनेक्टिविटी और बेहतर हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *