• Tue. Aug 25th, 2026

लगे आरोप, आगामी चुनावों में हार की आशंका से हो रही ED की छापेमारी

ED Raid, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आप नेता संजय सिंह के आवास पर ईडी की छापेमारी दिखाता है कि भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में होने वाली हार को देखते हुए हताशा भरे कदम उठा रही है।

आप के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि ऐसे कई छापे मारे जाएंगे, लेकिन डरने की कोई जरूरत नहीं है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति से जुड़े धन शोधन मामले में बुधवार सुबह संजय सिंह के घर पर छापा मारा और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा, चुनाव करीब आते ही ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और पुलिस जैसी सभी एजेंसिया सक्रिय हो जाएंगी। ऐसे कई छापे पड़ेंगे। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है।

केजरीवाल ने दावा करते हुए कहा कि हजारों छापे मारे गए लेकिन आज तक एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सिंह के घर पर कुछ भी नहीं मिलेगा। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, इस तरह की छापेमारी और बढ़ेगी।

इससे पहले केजरीवाल ने कहा, पिछले एक साल से हम देख रहे हैं कि कथित ‘शराब घोटाले’ को लेकर हंगामा हो रहा है। एक हजार से अधिक छापे मारे गए हैं और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आज तक पैसे की कोई बरामदगी नहीं हुई है। वे समय-समय पर हम पर कई आरोप लगाते रहे हैं। पहले उन्होंने हम पर ‘क्लासरूम घोटाले’, स्कूल बसों की खरीद में घोटाले, सड़कों के निर्माण और पानी तथा बिजली की आपूर्ति को लेकर भी घोटाले के आरोप लगाए।

SYL नहर को लेकर दीपेंदर हुडा का बड़ा बयान ,कहा -खट्टर सरकार कमजोर नहीं हम उनके साथ खड़े हैं…….

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, भाजपा घबरा गई है। उन्हें लगता है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ेगा। यह हारने वाली पार्टी की हताशा से भरी आखिरी कोशिशें हैं। कल यह कई पत्रकारों के साथ हुआ, अब यह संजय सिंह के साथ हो रहा है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, ऐसा कई लोगों के साथ होगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *