• Mon. Sep 7th, 2026

PM Modi का जोधपुर दौरा, करोड़ों के परियोजनाओं की होगी बारिश, होगा शिलान्यास व लोकार्पण

PM Modi Bhopal

PM modi, PM नरेंद्र मोदी आज राजस्थान दौरे पर आएंगे। वहां वे जोधपुर स्थित रावण का चबूतरा मैदान से 5000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद एक सभा को संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर 12 बजे जोधपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वे सीधे रावण का चबूतरा मैदान जाएंगे, जहां करीब दो घंटे रुकने के बाद वे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाग वह मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो जाएंगे, जहां उनकी दूसरी सभा है।

बता दें कि सभा स्थल पर दो अलग-अलग मंच बनाए गए हैं। पीएम की सभा में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता जोधपुर पहुंचने लगे हैं। वहीं, बुधवार देर शाम सीएम अशोक का भी जोधपुर को सौगात देने का कार्यक्रम जारी हो गया, हालांकि मुख्यमंत्री वर्चुअली जयपुर से जुड़ेंगे और जोधपुर के लोगों को कई विकास कार्य की सौगात देंगे।

Online Gaming Case में ED ने रणबीर कपूर को भेजा समन, 6 अक्टूबर को होगी पूछताछ

पीएम के दौरे को देखते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता जोधपुर पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री की आमसभा के लिए पूरे मारवाड़ से कार्यकर्ता आ रहे हैं. प्रधानमंत्री जोधपुर आईआईटी को देश को समर्पित करेंगे, इसके अलावा जोधपुर एयरपोर्ट और एम्स के ट्रामा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का शिलान्यास करेंगे

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *