• Fri. Aug 28th, 2026

Ambala News :प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनी EMT , एंंबुलेंस में हुई डिलीवरी

Ambala News :हरियाणा के अम्बाला में प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला के लिए EMT देवदूत बनकर सामने आई। बुधवार देर रात गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में ही बच्ची को जन्म दिया।एम्बुलेंस में ईएमटी मुकेश ने दप्पर टोल प्लाजा के पास ही दर्द से कराह रही महिला को जांचा और तबीयत बिगड़ने के कारण उसकी एंबुलेंस में ही सुरक्षित डिलीवरी करवाई ।

मिली जानकारी के अनुसार अंबाला के खानपुर लबाना गांव निवासी मोनिका को प्रसव पीड़ा का दर्द उठने पर बुधवार को छावनी नागरिक अस्पताल दाखिल करवाया गया था। लेकिन मोनिका को सांस में दिक्कत होने के कारण डिलीवरी में खतरा होने के चलते अस्पताल से महिला को चंडीगढ़-32 रेफर कर दिया था।

लेकिन एंबुलेंस में जैसे ही दप्पर टोल के पास पहुंचे तो अचानक महिला की प्रसव पीड़ा बढ़ गई।ऐसे में ईएमटी ने एंबुलेंस को रुकवाकर महिला को जांचा तो तबीयत काफी बिगड़ने के कारण डिलीवरी करवानी पड़ी।

इसके बाद जच्चा -बच्चा दोनों की हालत सही होने पर उन्हें चंडीगढ-32 पहुंचाया। महिला मोनिका के पास पहले एक बेटा व बेटी थी। यह तीसरा बच्चा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *