• Wed. Aug 26th, 2026

दिल्ली :तिहाड़ जेल में भिड़े दो गुट,आप सांसद संजय सिंह ने केजरीवाल की जान को बताया खतरा

दिल्ली :दिल्ली के तिहाड़ जेल में सोमवार को कैदियों के दो गुटों में झगड़े में चार कैदी घायल हो गए थे । इस घटना के बाद अब आप सांसद संजय सिंह ने उसी जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविन्द केजरीवाल की जान को खतरा बताया है। संजय सिंह ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये संजय सिंह ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के जीवन के साथ ये लोग (भाजपा) खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में एक नहीं कई हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं तो अरविंद केजरीवाल के साथ भी ये लोग ऐसी किसी घटना को अंजाम दिला सकते हैं। 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रखी जाती है। उनके खिलाफ गहरा षडयंत्र चल रहा है। आप (भाजपा) 23 दिन तक उनके (अरविंद केजरीवाल) जीवन के साथ खिलवाड़ करते रहे। आपने उन्हें इंसुलिन नहीं दिया।

ये था मामला

दरअसल दिल्ली के तिहाड़ जेल में सोमवार शाम को कैदियों के दो गुटों में बाथरूम जाने को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें चार कैदियों ने एक दूसरे पर सुए से हमला किया। झगड़े में चार कैदी घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *