• Wed. Aug 26th, 2026

Haryana :CM सैनी नाराज कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात करने पहुंचे , सीएम बोले-नाश्ते पर बुलाया

Haryana : हरियाणा में हिसार लोकसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज चल रहे कुलदीप बिश्नोई से आज सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी उनके दिल्ली आवास पर मुलाकात करने पहुंचे। जिसके बाद हर किसी के मन में यही बात डोल रही है कि क्या नायब सैनी कुलदीप बिश्नोई को मनाने में कामयाब होंगे ?

मुलाकात के बाद सीएम ने कहा कि कुलदीप बिश्नोई ने नाश्ते पर बुलाया था। भाजपा एक परिवार है। कोई नाराज नहीं है। वहीं कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि मेरी कोई नाराजगी नहीं है। हिसार में भाजपा भारी मतों से जीतेगी। हिसार लोकसभा सीट से भाजपा ने रणजीत चौटाला को उम्मीदवार बनाया गया है। कुलदीप भी लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे और वह टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर उनके बेटे भव्य बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर नाराजगी भी जाहिर की थी। वही कुलदीप ने हिसार में भाजपा के चुनाव प्रचार से दूरी भी बना ली थी।

दरअसल मामला ये था की हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी द्वारा रणजीत चौटाला को उम्मीदवार बनाया गया है। कुलदीप बिश्नोई खुद यहां से चुनाव लड़ना चाह रहे थे। टिकट न मिलने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर नाराजगी जाहिर की थी। इसके बाद उन्होंने रणजीत चौटाला के प्रचार से भी दूरी बना ली। इसके अलावा वह एक बार भी उनके कार्यालय में नहीं गए। कुलदीप बिश्नोई के समर्थक भी उन पर लगातार कोई फैसला लेने का दबाव बना रहे थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *