• Thu. Sep 3rd, 2026

Amit Shah परिवर्तन संकल्प महासभा में छत्तीसगढ़ पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं में होगा ऊर्जा का संचार

amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करने छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचे। राज्य में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच शाह की यात्रा अहम मानी जा रही है। शाह के दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नई एनर्जी का संचार होने की उम्मीद है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में दो चरणों में विधानसभा चुनाव कराए जाने हैं।

शाह की चुनावी रैली से भाजपा को बहुत उम्मीदें हैं क्योंकि सियासत की दुनिया में उन्हें भाजपा का चाणक्य कहा जाता है। पांच साल पहले के चुनाव में मिली करारी मात के बाद इस बार भाजपा कांग्रेस को घेरने का हरसंभव प्रयास कर रही है। सीएम भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ आरोप पत्र जारी करने वाली भाजपा का दावा है कि छत्तीसगढ़ की जनता बदलाव का मूड बना चुकी है और इस बार भाजपा सरकार बनाने में सफल रहेगी।

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के चुनाव हेतु पंजीकरण की तिथि को बढ़ाया,देखिये कब होंगे

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया था। इस बार भाजपा कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के दावे कर रही है। शाह इससे पहले भी कई बार छत्तीसगढ़ का दौरा कर चुके हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच ऊर्जा का संचार करने के मकसद से शाह का दौरा बेहद अहम है, क्योंकि बीजेपी के पास पूर्व सीएम रमन सिंह के कद का दूसरा नेता नहीं है। रमन की बढ़ती उम्र भी भाजपा की चिंता का बड़ा कारण है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *