• Mon. Aug 24th, 2026

अनिल विज बर्थडे :बधाईयां देने वालों का लगा तांता , ग्रेट खली ने जन्मदिन के गीत गाकर किया विश

हरियाणा। पूर्व गृह मंत्री अनिल विज का आज जनदिन है। इस मौके पर उनके आवास अम्बाला में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इसको लेकर उनकी एक वीडियो जारी हुई है जिसमें कोई समर्थक शायरी सुनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देता दिखाई दे रहा है तो कोई कविता गायन के साथ बधाई देता दिखा। इस दौरान विज भी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए। वह अपनी नातिन को दुलार करते भी दिखे।

जैसे ही आज सुबह हुई अंबाला छावनी में उनके निवास स्थान पर दूर दूर से लोग पहुंचने लगे। कोई फूलों का गुलदस्ता लेकर पहुंचा तो को केक। ग्रेट खली भी उन्हें बधाई देने के लिए पहुंचे। उन्होंने इस दौरान अनिल विज के लिए बर्थडे सॉन्ग भी गाया। खली ने विज की नातिन को 1100 रुपये भी दिए। बता दें कि खली के अनिल विज के साथ अच्छे संबंध है। वो अक्सर उनसे मिलने आते रहते हैं।

वहीं विज के घर उन्हें बधाई देने पहुंचे समर्थकों ने शेरे हरियाणा के नारे भी लगाए। अनिल विज के सामने उनके समर्थकों ने गाना भी गाया और उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी। दूसरी तरफ अनिल विज भी केक काटकर अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आए।

पूर्व गृहमंत्री काे प्रदेश में एक धाकड़ नेता और ईमानदार छवि का जनप्रतिनिधी माना जाता है। यही कारण है कि उनके फैसलों को लोग सराहते नजर आते हैं। उन्हें जन्मदिन पर हर साल उनके आवास पर लोग दूर-दूर से बधाई देने आते हैं। पिछली बार भी उनके पास जन्मदिन की बधाई के साथ गुदस्तों का एक बड़ा ढेर लग गया था। जिससे रीसाइकिल करने के लिए उक संस्था को उन्होंने दे दिया था। ताकि गुलदस्तों में मौजदू फूलों से आगे पौधे तैयार किए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *