• Wed. Sep 2nd, 2026

लोकसभा चुनाव 2024 तारीख का एलान,कल तीन बजे जारी होगा शेड्यूल, यहां … लाइव देखिये ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस

चंडीगढ़।लोकसभा चुनाव 2024 की तारीख को लेकर आखिरकार आपका इंतज़ार कल खत्म हो जायेगा। चुनाव आयोग इसके लिए कल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में दोपहर 3 बजे कॉन्फ्रेंस होगी ।जिसमें चुनावी कार्यक्रम को लेकर पूरी जानकारी दी जाएगी। ईसी के शेड्यूल के तहत बताया जाएगा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव कब, कितने चरणों में होंगे और उनके लिए क्या बंदोबस्त किए जाएंगे। चुनाव की तारीखों के ऐलान के ठीक बाद चुनावी आचार संहिता अमल में आ जाएगी और उसकी वजह से सरकार कोई भी नए नीति या फिर फैसले की घोषणा नहीं कर सकेगी। इसे चुनाव आयोग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव सात से आठ चरणों में हो सकते हैं।निर्वाचन आयोग ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए शनिवार को दोपहर तीन बजे एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसे ईसीआई के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इसके साथ ही पूरे देश में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। एक दिन पहले ही दो चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति गई है। ज्ञानेश कुमार और सुखबीर संधू नए चुनाव आयुक्ताें ने शुक्रवार 15 मार्च को पदभार संभाला है। इसके बाद आयोग के तीनों अधिकारियों ने शुक्रवार को ही चुनाव कार्यक्रम को लेकर बैठक की थी।


कब, कहां और कैसे देखें ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

ईसी के ऐलान और पीसी से जुड़े सभी बड़े और अहम अपडेट्स आपको अलख हरियाणा पर मिलेगी। हमारे सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और टीवी चैनल पर भी पल-पल के अपडेट्स पाते रहेंगे। इस बीच, चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक और एक्स आदि पर) पर पीसी की स्ट्रीमिंग लाइव की जाएगी, जिसे आप आसानी से देख सकेंगे.

2019 में लोकसभा चुनाव

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून, 2024 को समाप्त हो रहा है, जबकि नई लोकसभा का गठन इसके पहले होना होगा। साल 2019 में आम चुनाव की तारीखों का ऐलान 10 मार्च को किया गया था और तब लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था। 11 अप्रैल को इसकी शुरुआत हुई थी, जबकि 23 मई को नतीजे आए थे।

NDA vs I.N.D.I.A. के बीच रहेगा मुकाबला!

लोकसभा चुनाव 2024 अप्रैल-मई के बीच आठ चरणों में कराए जा सकते हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडी सरकार जहां लगातार तीसरी बार सत्ता वापसी की आस लगाए हुए है. वहीं, विपक्षी गठजोड़ इंडिया भी एनडीए के स्कोरकार्ड में डेंट लगाने की पूरी कोशिश करता दिख सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *