• Sun. Aug 23rd, 2026

अनिल विज ने मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पर उठाए सवाल, सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी हलचल

Byalakhharyana@123

Feb 3, 2025
Impact of Anil Vij's displeasure: Action taken against officers and leaders in AmbalaImpact of Anil Vij's displeasure: Action taken against officers and leaders in Ambala

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज इन दिनों प्रदेश में अफसरशाही, मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ खुलकर बोल रहे हैं, जिससे हरियाणा की सियासत में भूचाल सा मच गया है। विज के बयान से यह सवाल उठने लगे हैं कि आखिर वे किस बात पर खफा हैं।

इसी बीच, अनिल विज ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष आशीष तायल की तस्वीरों वाली एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री पर भी सवाल उठा दिए।

 

 

पोस्ट में दिखाया गया है कि आशीष तायल के साथ जिन लोगों की तस्वीरें हैं, वे वही लोग हैं जो विज की प्रतिद्वंद्वी चित्रा सरवारा के साथ भी नजर आ रहे हैं। अनिल विज ने इस पोस्ट में लिखा, “आशीष तायल, जो खुद को नायब सैनी का मित्र बताते हैं, उनकी फेसबुक पर नायब सैनी के साथ कई तस्वीरें हैं। आशीष तायल के साथ जो कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव के दौरान नजर आए थे, वही कार्यकर्ता चित्रा सरवारा, भाजपा की विरोधी उम्मीदवार के साथ भी दिख रहे हैं। यह रिश्ता क्या कहलाता है?”

विज ने आगे सवाल उठाया कि आशीष तायल आज भी नायब सैनी के करीबी मित्र बने हुए हैं, तो फिर यह सवाल उठता है कि भाजपा उम्मीदवार की मुखालफत किसने करवाई?

इस पोस्ट ने प्रदेश की राजनीति में नए विवाद को जन्म दे दिया है, जिससे पार्टी के अंदर गहमा-गहमी का माहौल बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *