• Mon. Sep 14th, 2026

भगवान गणेश को मोदक के अलावा भी अर्पित करें ये फल , बप्पा होते हैं प्रसन्न

भगवान गणेश को मोदक के अलावा ये फल भी अर्पित करेंगे तो भगवान गणेश प्रसन्न हो जाते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि प्रथम पूजनीय देव गौरी पुत्र गणेश को बुधवार का दिन समर्पित किया गया है। मन जाता है कि बप्पा अपने भक्तों के सभी संकट हर लेते हैं और जातक के सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप उनकी पूजा और व्रत करते हैं, तो सिर्फ मोदक ही नहीं बल्कि कुछ फलों का भोग लगाकर भी आप उन्हें प्रसन्न कर सकते हैं।

• क्या आप भी गणपति बप्पा को सिर्फ मोदक का लगाते हैं भोग?
• गणेश में इन फलों को जरूर करें शामिल बप्पा होते हैं प्रसन्न?

केला
शास्त्रों के मुताबिक भगवान गणेश को केला बहुत प्रिय है। ऐसे में अगर आप बुधवार का व्रत रख रहे हैं या फिर गणेश भगवान की पूजा कर रहे हैं, तो पूजा में केला जरूर शामिल करें।
अमरूद
भगवान गणेश के पसंदीदा फलों की लिस्ट में अमरूद भी शामिल हैं। ऐसे में जब भी आप उनकी पूजा करें तो भोग में अमरूद को जरूर शामिल करें। गणेश जी को अमरूद अर्पित करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बेल
भगवान शिव को ही नहीं बल्कि उनके पुत्र यानी गणपति महाराज को भी बेल अतिप्रिय है। बुधवार के दिन गणेश जी को बेल का फल अर्पित करने से शुभाशीष प्राप्त होता है।
जामुन
वैसे तो यह मौसमी फल है और गर्मियों में यह खूब पाया जाता है। ऐसे में इस सीजन में बुधवार के दिन बप्पा को जामुन का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने पर गणेश जी प्रसन्न होते हैं।

सीताफल
सीताफल जिसे कई जगहों पर शरीफा के नाम से भी जाना जाता है। यह फल भी भगवान गणेश को बहुत पसंद है। मान्यता है कि इसका भोग लगाने से विघ्नहर्ता अति प्रसन्न होते हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *