• Mon. Aug 24th, 2026

Arvind Kejriwal बोले- INDIA गठबंधन मजबूत, नतीजा देख भाजपा बौखलाई

Arvind Kejriwal, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया बहुत शक्तिशाली है और इसलिए भाजपा बौखलाई हुई है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर उपचुनाव परिणाम संबंधी एक मीडिया रिपोर्ट साझा की। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ बहुत शक्तिशाली है। भाजपा की बौखलाहट का यही कारण है। यही कारण है कि भाजपा देश का नाम ही बदल देना चाहती है।

उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल सहित कुल छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के परिणामों की शुक्रवार को हुई घोषणा के बाद भाजपा के हिस्से में तीन सीट, जबकि विपक्षी दलों के खाते में चार सीट आईं।

Haryana, ग्रामीणों की नेक पहल, पैसे इकट्ठा कर गांव में बनवाया बस स्टैंड

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) में शामिल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और समाजवादी पार्टी (सपा) के हिस्से में एक-एक सीट आई।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *