• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana, ग्रामीणों की नेक पहल, पैसे इकट्ठा कर गांव में बनवाया बस स्टैंड

concept image

Haryana, हरियाणा के एक गांव में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर कर गांव से सुंदरीकरण का कार्य किया है। दरअसल ग्रामीणों ने 2.25 लाख रूपये का चंदा जुटाकर बस स्टैंड की व्यवस्था की है।

जानकारी अनुसार जींद के जुलाना क्षेत्र के गतौली गांव में ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित कर बस स्टैंड बनवाया है। इसकी लागत सवा दो लाख रुपये है। इससे पहले उन्होंने चंदा एकत्रित कर आरओ प्लांट लगवाया गया था और पेयजल किल्लत को गांव से निजात दिलायी थी।

गतौली गांव के निवासियों ने बताया कि गांव में बस स्टैंड नही होने से विद्यार्थियों और ग्रामीणों को काफी परेशानियां हो रही थीं। उन्होंने कहा कि कई बार इस समस्या से उन्होंने अधिकारियों और मंत्रियों को भी रूबरू करवाया लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिला, जिसके बाद उन्होंने चंदा एकत्रित कर सवा दो लाख की लागत से बस स्टैंड का निर्माण करवाया।

Rajasthan, CM गहलोत करेंगे इंदिरा रसोई योजना की शुरुआत

ग्रामीणों ने बताया कि अब बस स्टैंड बनने से काफी सुविधा मिलेगी क्योंकि अब सभी बसें गतौली फ्लाईओवर के नीचे से आएंगी जिससे ग्रामीणों को घंटों इंतजार से छुटकारा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि बस स्टैंड का नाम शहीद किसान बस स्टैंड गतौली रखा गया है। उनका कहना है कि जो किसान दिल्ली में आंदोलन के दौरान शहीद हो गए थे, उनकी याद में यह बस स्टैंड बनवाया गया है ताकि शहीद किसानों के परिजन भी इस पर गर्व कर सकें।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *