• Sat. Sep 12th, 2026

अशोक तंवर ने यौन शोषण मामलो में सीएम पर कसा तंज , सीएम खट्टर राहगीरी में , अपराधगीरी, दुष्कर्म गिरी,प्रदेश में

Byalakhharyana@123

Oct 2, 2023

हरियाणा। हरियाणा में आम आदमी पार्टी के नेता अशोक तंवर सीएम पर तंज कस्ते नज़र आये। दरअसल रोहतक में पत्रकारों से बात करते हुए अशोक तंवर ने प्रदेश में बढ़ते अपराध और दुष्कर्म को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होने कहा भारतीय जनता पार्टी यौन शोषण के आरोपियों को बचाने का काम कर रही है। साथ ही उन्होंने सीएम पर भी तंज कस्ते हुए कहा कि सीएम राहगीरी कार्यक्रमों में ध्यान देने की बजाए अगर अपराध ,दुष्कर्म केसो पर ध्यान दे तोह आज इतना फैलता।

आपको बता दें कि रविवार को सोनीपत रोड स्थित जोनल कार्यालय में आम आदमी पार्टी चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने महिलाओं पर बढ़ते दुराचार और यौन शौषण को लेकर प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन महिलाओं से दुराचार और बच्चों के साथ यौन शौषण के कई मामले सामने आ रहे हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1 जून 2022 से 31 मई 2023 हरियाणा में कुल 3411 मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। जिन पर खट्टर सरकार अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाओं, बच्चियों के खिलाफ अपराध के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे मामलों में हरियाणा देश में चौथे नंबर पर है। 2020-21 की बात करें तो महिलाओं के खिलाफ अपराधों में 27 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। लड़कियों की तस्करी का मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आज प्रदेश में अपराधगीरी, दुष्कर्म गिरी बढ़ रही है, लेकिन सीएम खट्टर राहगीरी में व्यस्त हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि राहगीरी से कुछ नहीं होने वाला इससे बेहतर होता कि आप पिछले 9 साल से महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, दुष्कर्म अपराध को रोकने के लिए अपने विधायक, मंत्रियों पर नकेल कस कर उनको जेल में डालते। आपने तो खुद चुने हुए प्रतिनिधियों को महिलाओं के साथ कर रहे अपराधियों को संरक्षण दिया है, आप भी उतने ही इस अपराध में सम्मिलित हो जितने आपके विधायक और मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसंवाद नहीं जनता का स्वाद चखने के लिए तैयार रहें।

अशोक तंवर ने कहा कि सरकारी आंकड़े बताते हैं कि 1 जून 2022 से 31 मई 2023 तक महिलाओं से दुराचार और बच्चों से यौन शौषण के मामलों में फरीदाबाद 324 केस के साथ टॉप पर है। वहीं गुरुग्राम 306 मामलों के साथ दूसरे और सीएम सिटी करनाल 252 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक तरफ प्रदेश में नशे की रोकथाम के लिए साइकिल यात्रा का ढकोसला कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ बयान देते हैं हम नशे की रोकथाम नहीं कर सकते। रोजाना नशे के मामले सामने आ रहे हैं। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के कारण युवा नशे का रुख कर रहे हैं। तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर कहते हैं कि हम प्रदेश की जनता को रोजगार नहीं दे सकते, युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते, प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे सकते, भ्रष्टाचार का खात्मा आप नहीं कर सकते तो मुख्यमंत्री क्या कर सकते हैं ये बताने का काम करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *