• Fri. Sep 4th, 2026

Rajasthan दौरे पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा, ब्रह्मकुमारी संस्था के वैश्विक सम्मेलन में बोले- दुनियाभर में फैलाई

Rajasthan, पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं। दोनों प्रमुख पार्टियां चुनाव प्रचार के लिए अपने बड़े नेताओं को अलग-अलग प्रदेशों में भेज रही हैं। इसी कड़ी में बीजेपी के फायरब्रांड नेता हिमंत बिस्वा सरमा राजस्थान के सिरोही दौरे पर पहुंचे। सियासी गतिविधियों और रैलियों से इतर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ब्रह्मा कुमारियों की तरफ से आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन 2023 को संबोधित किया।

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘भारतभूमि’ जिस आध्यात्मिकता और सार्वभौमिक भाईचारे पर जोर देती है, वह उपनिषदों में प्रचारित ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के लोकाचार को आगे बढ़ाने की आधारशिला रही है। उन्होंने कहा कि भारत विभिन्न धर्मों से जुड़े तीर्थ स्थलों का खजाना है।

पूर्वोत्तर भारतीय राज्य असम से भारत के पश्चिमी छोर पर पहुंचे असम के मुख्यमंत्री ने हिंदुस्तान की विरासत को रेखांकित करते हुए कहा, भारत के पवित्र स्थान लाखों लोगों को आकर्षित करते हैं हर साल तीर्थयात्रियों और साधकों का आध्यात्मिक परंपरा के साथ गहरा जुड़ाव बढ़ रहा है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, गौतम बुद्ध, महावीर, आदि शंकराचार्य समेत तमाम संतों और गुरुओं जैसी हस्तियों ने मानव जाति के लिए एक स्थायी विरासत छोड़ी है… उन्होंने कहा कि हमारी प्राचीन सभ्यता के मूल्यों को दुनिया भर में ले जाने में ब्रह्म कुमारी की भूमिका बेमिसाल रही है। माउंट आबू मुख्यालय में ग्लोबल समिट के बारे में CM हिमंत ने कहा, एक दिव्य दृष्टि के रूप में शुरू हुई ब्रह्म कुमारी संस्था आज दुनियाभर में मानवता का संदेश फैलाने का काम कर रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *