• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा में सरकारी नौकरी के इच्छुक दें ध्यान !तृतीय श्रेणी पदों के 11 ग्रुपों पर निकली भर्ती , चलेंगी फ्री बसें ,देखिये

चंडीगढ़।हरियाणा में सरकारी नौकरी के इच्छुक ध्यान दें क्योकि सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर आपको मिलने जा रहा है।दरअसल तृतीय श्रेणी के 32 हजार पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया के बीच हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 11 और ग्रुपों के लिए सामान्य पात्रता परीक्षा की मुख्य परीक्षा का शेड्यूल घोषित कर दिया है। इन ग्रुपों का सीईटी मेंस 14 जनवरी काे हाेगा।आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार ग्रुप 11, 12, 13, 19, 28, 35, 46, 51, 52 की परीक्षा सुबह की पाली में 10:15 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। ग्रुप 24 तथा 55 की परीक्षा शाम की पाली में दोपहर बाद 3:15 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

परीक्षा के लिए चलेंगी फ्री बसें
परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में मुफ्त सफर की सुविधा दी जाएगी। एडमिट कार्ड हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की साइट से 10 जनवरी से डाउनलोड किए जा सकेंगे। अगर किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है तो वह 12 जनवरी को दोपहर बाद दो बजे तक आयोग के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

174 एचसीएस (HCS) के पदो पर निकली वैकेंसी
हरियाणा सरकार राज्य में 174 एचसीएस (HCS) अधिकारियों की भर्ती करने वाली है। इस भर्ती के समय से पूरा होने के बाद प्रदेश में हरियाणा सिविल सेवा के (एचसीएस) अधिकारियों की कमी नहीं रहेगी। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार से एचसीएस परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एचसीएस (न्यायिक शाखा) परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। पंजीकरण प्रक्रिया 31 जनवरी 2024 को समाप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *