• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा रोजगार में बेरोजगार युवाओं हेतु बड़ी खबर , रोजगार कार्यालय में दस्तावेज जमा करवाने की अंतिम तिथि हुई जारी

चंडीगढ़। हरियाणा रोजगार निदेशालय द्वारा चलाई जा रही शिक्षित बेरोजगारों के लिए बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पहली नवंबर, 2023 से सरल पोर्टल सरल हरियाणा.जीओवी.इन पर आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

रोजगार विभाग के एक प्रवक्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के इच्छुक प्रार्थी सरल पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर के आवश्यक दस्तावेज 30 नवंबर, 2023 सायं 5 बजे तक संबंधित रोजगार कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए निदेशालय की हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2403 पर सभी कार्यदिवसों में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *