• Sat. Sep 5th, 2026

भाजपा कोर कमेटी नेताओं की बैठक होगी कल! उम्मीदवारों की सूची पर मंथन,. बनाई जाएगी किला भेदने की रणनीति

राजस्थान विधानसभा चुनाव, राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां कमर कस लीं हैं। ऐसे में टिकट बंटवारे में पार्टी के कार्यकर्ताओं के भी असंतोष भी साफ देखा जा रहा है। इसी के पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर मंथन करने के लिए भाजपा कोर कमेटी नेताओं की बैठक कल यानी बुधवार को संभव है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर विचार-विमर्श करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को दिल्ली में हो सकती है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की यह बैठक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर ही होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले राजस्थान के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के घर पर भी राजस्थान भाजपा के कुछ नेताओं की बैठक हो सकती है.

बता दें कि राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है, जिसमें पार्टी अब तक कुल मिलाकर अपने 124 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है।

नाबालिग से कुकर्म के मामले में महंत दोषी, कोर्ट ने सुनाई 20 वर्ष की सजा, लगाया आर्थिक जुर्माना

प्रदेश की 200 सदस्यीय विधान सभा के लिए भाजपा को अभी 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का चयन करना बाकी है. बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर की कोर कमेटी की बैठक के बाद 26 या 27 अक्टूबर को भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई जा सकती है जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी.

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *