• Sat. Apr 1st, 2023

INLD की रैली में पहुंचे बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह, क्या पकने लगी है सियासी दाल ?

INLD की रैली में पहुंचे बीजेपी नेता बीरेंद्र सिंह, क्या पकने लगी है सियासी दाल ?

जींद ,अलख हरियाणा डॉट कॉम || डॉ अनुज नरवाल रोहतकी || जींद की धरती पर इनेलो ताऊ देवीलाल के108 वें जन्मदिवस पर सम्मान दिवस रैली के रूप अपना शक्ति प्रदर्शन में बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीरेंद्र सिंह का मंच साँझा करके सबको चौका दिया। यह पहला मौका है जब इनेलो के किसी कार्यक्रम में बीरेंद्र सिंह ने शिरकत की हो। जींद की धरती से चौधरी बीरेंद्र सिंह ने चौटाला का इस बात के आभार भी जताते हुए बोले आगे में आमंत्रित किया जायेगा तो मैं आऊंगा।

https://www.youtube.com/watch?v=j4ASsXQApUE

चौधरी छोटूराम , चौधरी देवी लाल, चौधरी चरण सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि इन्होने कभी अपने गाँव का नाम अपने नाम के पीछे नहीं लगाया लेकिन वो देश के बड़े नेताओ में शुमार हैं। ओपी चौटाला ने अपने नाम के पीछे लगाया लेकिन हरियाणा में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है कि अगर केवल ओमप्रकाश नाम भी प्रयोग करें तभी उनका चेहरा जहन में आता है।

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि ताऊ देवीलाल संघर्ष के लिए जाने जाते हैं। न्याय युद्ध में विजय इसीलिए हुई कि लोगों को ताऊ देवीलाल के रूप में एक नेता मिल गया था। आज भी हरियाणा में ऐसे नेता की जरूरत है। चौटाला की और देखते हुए उन्होंने कि पूरा हरियाणा देख रहा है कि लग जाओ इनके पीछे। बिना नाम लिए बीरेंद्र सिंह जो भाईचारे के दुश्मन हैं उनका ईलाज करना जरूरी है। आखिर में ये भी कहा लोग भारत माता के नारे लगवाते हैं आज मैं धरती माता के नारे लगवाउँगा।

हाल में में दूसरा मौका है जब चौधरी बीरेंद्र सिंह और चौटाला नजदीक आये हो। एक तो आज एक कुछ दिन पहले चौधरी छोटूराम को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में मिले थे। कुछ न कुछ सियासत में पल रहा है। प्रकाश सिंह बादल ने इस रैली में बीरेंद्र सिंह नाम लेकर कहाँ इकट्ठे होकर कुछ करिये। अभय सिंह ने जिक्र किया था एक ऐसा चेहरा होगा जिसको देखकर सब चौक जायेगे।

https://www.youtube.com/watch?v=j4ASsXQApUE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *