• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में चुनाव से पहले बीजेपी ने जारी की नवयुक्त टीम की लिस्ट, 7 महामंत्रियों की लिस्ट ने चौंकाया सबको

हरियाणा। हरियाणा में चुनाव से पहले बीजेपी ने नवयुक्त टीम की लिस्ट जारी की है। दरअसल चुनावी साल में बीजेपी के नए फेरबदल सामने आ रहे हैं। बुधवार को बीजेपी ने संगठन विस्तार की लिस्ट जारी की, जिसमें 7 प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए है। जबकि पार्टी ने चार महामंत्री भी नियुक्त किए हैं। इसके साथ ही 7 प्रदेश सचिव और दो कोषाध्यक्षों की भी नियुक्ति हुई है। सभी जिलों के जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।

आपको बता दें कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने प्रदेश महामंत्री संगठन फणीन्द्र नाथ शर्मा को महासचिव पद की जिम्मेदारी दी है।लिस्ट में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री के OSD रह चुके जवाहर यादव को संगठन में जगह नहीं मिली है। जबकि यह तय माना जा रहा था कि उन्हें संगठन में महामंत्री पद पर नियुक्त किया जाएगा।

नई लिस्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ की टीम में रहे 2 महामंत्री हटाए गए हैं। जिनमें पवन सैनी और एडवोकेट वेदपाल शामिल है। इनकी जगह सुरेंद्र पूनिया और अर्चना गुप्ता को महामंत्री लगाया गया है।प्रदेश में भाजपा ने 11 जिलों में जिला अध्यक्ष बदले हैं। जिनमें गुरुग्राम, चरखी दादरी, सिरसा, झज्जर, हिसार, भिवानी, पानीपत, पंचकूला, फरीदाबाद और सोनीपत के जिला अध्यक्ष शामिल हैं।

रेवाड़ी-करनाल में नहीं बदले अध्यक्ष
रेवाड़ी के वर्तमान जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान को नायब सैनी ने बरकरार रखा है। जिले के किसी भी नेता को स्टेट की टीम में जगह नहीं मिली है। करनाल के वर्तमान जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा को नायब सैनी ने बरकरार रखा है। इसके अलावा करनाल के वरिष्ठ नेता एडवोकेट विजयपाल को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कैथल में अशोक गुर्जर को फिर जिले की कमान
कैथल जिले के इतिहास में पहली बार भाजपा ने सत्ता में रहते हुए दूसरी बार अशोक गुर्जर को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। अशोक मूल रूप से पुंडरी विधानसभा के ढांड गांव के रहने वाले हैं। काफी समय से नए अध्यक्ष की नियुक्ति के कयास लगाए जा रहे थे। यहां गुपचुप ढंग से जिला अध्यक्ष के पद को लेकर लॉबिंग चल रही थी।

BJP के नए पदाधिकारियों की लिस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *