• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा में इन जगहों पर ED का एक्शन ,कांग्रेस, बीजेपी और इनेलो नेता के घर पर की छापेमारी

हरियाणा।हरियाणा में कई जगहों पर ED का एक्शन करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही ईडी ने हरियाणा में कांग्रेस, बीजेपी और इनेलो नेता के घर पर छापेमारी करनी शुरू कर दी है। इन जगहों में सोनीपत कांग्रेस, करनाल भाजपा और यमुनानगर में इनेलो नेताओं के घर पर दबिश दी। फिलहाल ईडी की रेड जारी है।

जानकारी के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमें हरियाणा के तीन जिलों में पहुंची है। सोनीपत में अवैध माइनिंग को लेकर कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के घर ईडी की कईं टीम पहुंची। ईडी के अधिकारी कांग्रेसी विधायक सुरेंद्र पंवार के घर माइनिंग को लेकर कागजात खंगाल रहे हैं। इस दौरान विधायक सुरेंद्र पंवार अपने आवास पर मौजूद हैं। सुरेंद्र पंवार के सहयोगी सुरेश त्यागी के घर भी ईडी की टीम पहुंची है।

इसी तरह करनाल में बीजेपी नेता मनोज वधवा के घर ईडी ने छापेमारी की है। सेक्टर-13 में बीजेपी नेता मनोज वधवा का घर है, जहां पर ईडी की टीम दस्तवाजों को खंगाल रही है। मनोज वधवा यमुनानगर में खनन कारोबार से जुड़े हैं। वह साल 2014 में मनोहर लाल के खिलाफ चुनाव लड़े थे। इसी तरह यमुनानगर में इनेलो के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां भी ईडी की टीम ने दस्तक दी है। यमुनानगर और आसपास के जिलों में अवैध खनन को लेकर यह रेड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *