• Sat. Sep 12th, 2026

छत्तीसगढ़, दो दिवसीय दौरे पर आज से राहुल गांधी और जेपी नड्डा, रैलियों में होगा लोगों का जुटान

छत्तीसगढ़, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और जे पी नड्डा आज से दो दिवसीय चुनावी रैली को छत्तीसगढ़ में संबोधित करेंगे। दोनों नेता दो दिन में चार चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।

कांग्रेस पार्टी के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह 11.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे तथा भानुप्रतापपुर निर्वाचन क्षेत्र के लिए रवाना होंगे जहां वह दोपहर एक बजे पहली रैली को संबोधित करेंगे। शुक्ला ने बताया कि इसके बाद राहुल दोपहर 2.40 बजे बस्तर क्षेत्र के ही कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फरसगांव में एक अन्य रैली को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा शनिवार रात रायपुर पहुंचेंगे तथा रात आठ से 9.30 बजे तक रायपुर ग्रामीण जिला की बैठक में हिस्सा लेंगे। वहीं भाजपा नेताओं ने बताया कि नड्डा 29 अक्टूबर को डोंगरगढ़, खैरागढ़ और पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे। उन्होंने बताया कि अगले दिन 29 अक्टूबर को राहुल की रैली राजनांदगांव और कवर्धा निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः दोपहर एक बजे और 2:50 बजे होगी।

हरियाणा, नकली नोट छापने का चल रहा था गोरखधंधा, 1.87 लाख रुपये बरामद, त्योहार में होना था इस्तेमाल

यह सभी चार विधानसभा क्षेत्र उन 20 सीटों के तहत आते हैं जहां सात नवंबर को पहले चरण में मतदान होगा। शेष 70 निर्वाचन क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भानुप्रतापपुर, कोंडागांव और कवर्धा में जीत हासिल की थी तथा राजनांदगांव में हार गई थी।

पार्टी ने इस चुनाव में भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडावी को, कोंडागांव से मंत्री मोहनलाल मरकाम, कवर्धा से मंत्री मोहम्मद अकबर और राजनांदगांव से गिरीश देवांगन को अपना उम्मीदवार बनाया है। देवांगन का मुकाबला पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के उम्मीदवार रमन सिंह से है। वहीं, मंडावी के खिलाफ भाजपा ने गौतम उइके को, मरकाम के खिलाफ पूर्व मंत्री लता उसेंडी को तथा अकबर के खिलाफ विजय शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *