• Wed. Aug 26th, 2026

हरियाणा, नकली नोट छापने का चल रहा था गोरखधंधा, 1.87 लाख रुपये बरामद, त्योहार में होना था इस्तेमाल

हरियाणा की नूंह इलाके से नकली नोट छापने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नकली नोट के साथ एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी 1 लाख 87 हजार 500 रुपए के नकली नोट बरामद कर लिए गए है।

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं, वहीं पुलिस आगे की जांच कर रही है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सलीम उर्फ मटका है जो नूंह का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नूंह में नकली नोट छापने की पूरी फैक्ट्री लगी हुई है। इन दिनों त्योहार का सीजन है, ऐसे में इन नकली नोटों को बाजार में चलाया जाना था।

कौन है योगेश कादियान, इंटरनेशनल गैंगेस्टर के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके कब्जे से ये नकली नोट बरामद किए हैं। गुरुग्राम पुलिस के एसीपी क्राइम वरुण दहिया की मानें तो आरोपी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है कि अभी तक कितने नोट छापे जा चुके हैं और कितने बाजार में भेजे गए हैं। पुलिस नोटों के इस फर्जी खेल में शामिल बाकी आरोपियों की पहचान कर रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *