Plak alanlarnakliyatnakliyatantika alanlarantika alanlarankara evden eve nakliyatlokmanakliyatpeletkazanimaltepe evden eve nakliyatevden eve nakliyatgölcük evden eve nakliyateskişehir emlakeskişehir protez saçeskişehir emlakankara gülüş tasarımıkeçiören evden eve nakliyattuzla evden eve nakliyateskişehir uydu tamirEskişehir uyduankara evden eve nakliyatığdır evden eve nakliyatankara evden eve nakliyatbatman evden eve nakliyatİstanbul izmir evden eve nakliyateskişehir emlaktuzla evden eve nakliyatistanbul evden eve nakliyateskişehir protez saçİstanbul İzmir eşya taşımaeskişehir uydu tamireskişehir uydu tamirantalya haberşehirler arası nakliyatalanya escortresim yüklemegeciktirici hapvalizSütunlar güncellendi.
  • Wed. Nov 29th, 2023

मुख्यमंत्री ने रोहतक में ” मेरी माटी मेरा देश” के राज्य स्तरीय कार्यक्रम को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित,जनसमूह को पंच प्रण की दिलाई शपथ

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वर्ष 2022 से 2047 तक देश में आजादी का अमृत काल चलाया जा रहा है जिसका उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। इस अमृतकाल में देश की आजादी के लाखों वीर बलिदानियों को याद किया जा रहा है। आजादी के बाद जो सपना देश बनाने का उन्होंने संजोया था उसी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। हर घर तिरंगा के बाद अब मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत की जा रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को पंच प्रण की शपथ भी दिलवाई जो दृढ़ता से हम सभी के जीवन का हिस्सा बनेगी। मुख्यमंत्री ने विख्यात कवि की कविता की पंक्ति- आओ बच्चों तुम्हे दिखाएं झांकी हिंदुस्तान की, इस माटी से तिलक करो ये धरती है बलिदान की- भी दोहराई।

अमृतकाल के स्मारक के रूप में अमृत वाटिका का होगा निर्माण

उन्होंने कहा कि आज यहां प्रदेशभर के कौने-कौने से 242 कलश में हरियाणा की पवित्र माटी को स्वयंसेवको द्वारा लाया गया है जिसे 29 अक्तूबर को दिल्ली ले जाया जाएगा। पूरे देशभर से 75000 कलश देश की पवित्र माटी को लेकर दिल्ली पहुंचेगे और जहां अमृतकाल के स्मारक के रूप में अमृत वाटिका का निर्माण होगा। कर्तव्य पथ के पेडों में भी इस माटी को डाला जाएगा जो देश की एकता व अखण्डता का प्रतीक होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पावन मुहिम का उदेश्य युवाओं में देशभक्ति की भाव-भावना को जागृत करना है।

देश के 7 लाख गावं व शहरों के घर-घर से लाई जा ही माटी

मनोहर लाल ने कहा कि देश के लगभग 7 लाख गावं व शहरों के घर-घर से लाई जा रही यह पवित्र माटी जब दिल्ली पहुंचेगी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं सभी स्वयंसेवकों को शपथ दिलाएंगे। जब हमारे युवाओं में देशभक्ति का भाव जागृत होगा तो कोई भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकेगा।

भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति

उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की पांचवी सबसे बडी आर्थिक शक्ति बन कर उभरा है। 1947 में जब देश आजाद हुआ तो उस समय लोगों में नया उमंग और उत्साह था। विकास के मामले में आज हम चांद पर भी पहुंचे हैं और अनेकों क्षेत्रों में आत्मनिर्भर हुए हैं। हरियाणा प्रदेश की आबादी देश की आबादी का मात्र दो प्रतिशत है फिर भी युवाओं में देश सेवा का जज्बा देखने को बनता है और सेनाओं में हमारी भागीदारी लगभग 11 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की माटी के प्रति हर किसी का अपार लगाव है। किसान भी हल चलाने से पहले धरती माता से क्षमा मांगता है। पहलवान भी अखाड़े में उतरने से पहले माटी का तिलक लगाता है और हर व्यक्ति सुबह उठते ही धरती माता को प्रणाम करता है।

देश व दुनिया के हर निवेशक की हरियाणा पहली पसंद

मनोहर लाल ने कहा कि आज हरियाणा ने आर्थिक व औद्योगिक सहित हर क्षेत्र में प्रगति की है। आज प्रदेश में ऐसा माहौल बना है कि देश व दुनिया का हर निवेशक हरियाणा में निवेश करना चाहता है। देश में खिलाडिय़ों के मेडल की बात आती है तो 40 प्रतिशत मेडल अकेले हरियाणा के खिलाडी लाते हैं।

माटी हमारे इतिहास, स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक – डा. कमल गुप्ता

इस अवसर पर शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता ने कहा कि हमारे देश की माटी स्वर्ग से भी महान है। स्वामी विवेकानंद का माटी के प्रति प्रेम व लगाव ऐसा था कि उन्होंने विदेश से लौटते ही माटी को गले लगाया। यह माटी हमारे इतिहास, स्वाभिमान व गौरव का प्रतीक है। हमार यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के इस अभियान को हमारे जनप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आगे बढाया। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इस पवित्र माटी की महानता को पहचाना और इसी कडी में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि इन कलशों के माध्यम से समस्त हरियाणा से लाई गई यह पवित्र माटी अब दिल्ली जाएगी। उन्होंने मेरी माटी मेरा देश का नारा भी लगवाया।

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली ने कहा कि हमारे खिलाड़ी और पहलवानों ने देश का नाम विश्व भर में रोशन किया है। सेना का हर दसवां जवान हरियाणा प्रदेश से है। हमारा किसान इसी मिटटी पर सोना उगा रहा है। प्रदेश के कोने कोने से मिट्टी कलश लेकर पहुंचे प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए मंत्री ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान देश भर में करीब दो लाख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ऐसा पहली बार हुआ है कि युवाओं को हमारे देश की महान विभूतियों के बारे में जानने का अवसर मिला।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव व सूचना, जन सम्पर्क व भाषा विभाग के महानिदेशक डॉ० अमित अग्रवाल ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे देश में यह कार्यक्रम जोश के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के हर कौने से पावन माटी को लाए स्वयंसेवकों का अभिनंदन करते हुए उन्होंने कहा कि देश आजादी के 75 साल मना रहा है। प्रदेश मे 1 साल से लगातार इस संबंध में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। हरियाणा वासियों ने पूरे जोश के साथ अमृतकाल को अपनाया है। हमारे देश की माटी एकता लाती है। हमारा किसान अन्न पैदा करता है तो जवान तिलक लगाकर देश की रक्षा करता है वही इसी माटी में लडकर हमारा पहलवान देश का नाम रोशन करता है। इन कलश के माध्यम से समस्त प्रदेश से एकत्रित की गई माटी दिल्ली लेकर जाएगे। वहां अमृत वाटिका में यह इस्तेमाल की जाएगी।इस अवसर पर सांसद अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा, पूर्व मंत्री मनीश ग्रोवर व अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

porno izleescort izmirankara escorteryaman escortankara escortkayseri escortçankaya escortkızılay escortdemetevler escorteryaman escortescortizmir escortdeneme bonusu veren sitelercasino siteleriİzmir EscortBursa Escortbayan escortTürkiye Escort BayanBursa Escortbuca escortSütunlar güncellendi.