• Sun. Aug 2nd, 2026

CM अरविन्द केजरीवाल :गिरफ्तारी को लेकर एक्स पर मनोहर लाल खट्टर समेत इन नेताओं ने दी प्रतिक्रिया,पोस्ट में लिखा

दिल्ली।CM अरविन्द केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मनोहर लाल खटटर समेत अन्य पक्ष -विपक्ष नेताओं द्वारा एक्स पर प्रतिक्रिया आ रही हैं। इस मामले को लेकर हरियाणा में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि जांचें, छापे, गिरफ्तारी, भाजपा का दमन जारी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुनावों के समय में गिरफ्तारी साफ दर्शाता है कि भाजपा इंडिया गठबंधन से डरती है और जनता इसका परिणाम भाजपा को लोकसभा चुनावों में हाथ मज़बूत करके दिखाएगी।

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सत्ता जाने का डर, बेइंतहा नफ़रत,हर आवाज़ को दबाने की साज़िश, चौतरफ़ा दबिश की राजनिती, यही है न्यू इंडिया. पहले हेमंत सोरेन, अब अरविंद केजरीवाल, कल कोई और. ये प्रजातंत्र और संविधान के खात्मे की साजिश है। देश के 140 करोड़ देशवासियों को मिलकर इस षड्यंत्र का सामना करना है।

मनोहर लाल खट्टर की भी आई प्रतिक्रिया

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की भी प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि एक बार फिर सिद्ध हो गया कि भारत में कानून के उपर कोई नहीं है चाहे उसका पद कितना भी बड़ा क्यों न हो।

‘शेर को पिंजरे में कैद करना चाहते हैं’

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर हरियाणा आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि 9 साल पहले केजरीवाल ने बता दिया था, ये अब सबको पता चल गया। केजरीवाल से सीधे लोकतांत्रिक मुकाबले में डरते हैं पीएम मोदी, इसलिए पीठ पीछे वार कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में बीजेपी हार रही है. शेर को पिंजरे में कैद करना चाहते हैं।

बता दें कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। जिसको लेकर विपक्षी दल बीजेपी पर जांच एजेंसियों का गलत तरीके से उपयोग करने का आरोप लगा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *