• Sun. Aug 2nd, 2026

CM Bhupesh Kabirdham Ethenol Plant का उद्घाटन करेंगे, 355.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

ByAlka

Sep 25, 2023
kabirdham ethenol plant

छत्तीसगढ़ के CM Bhupesh Kabirdham Ethenol Plant का उद्घाटन करेंगे। कबीरधाम जिले का दौरा करने के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 355.50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। सरकार की तरफ से जारी बयान में बताया गया कि सीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कबीरधाम जिले में 141 करोड़ रूपए की लागत से प्रदेश का पहला गन्ना आधारित एथेनॉल प्लांट का भी लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री कबीरधाम जिले के विकास के लिए 355 करोड़ 49 लाख 94 हजार रूपए के 133 कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 154 करोड़ 69 लाख 02 हजार रूपए की लागत से 50 कार्यों का लोकार्पण और 200 करोड़ 80 लाख 92 हजार रूपए के 83 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम में वन मंत्री अकबर भी शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री बघेल 141 करोड़ रूपए की लागत से भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मार्यादित कवर्धा एवं मेसर्स एनकेजे बायो फ्यूल के माध्यम से पीपीपी मोड में 80 केएलपीडी एथेनॉल प्लांट की स्थापना भी करेंगे। इसके अलावा भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना परिसर ग्राम राम्हेपुर, लोक स्वाथ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 08 करोड़ 08 लाख रूपए की लागत से 15 कार्यों की सौगात देंगे।

गृह निर्माण मंडल विभाग के अंतर्गत 71 लाख 12 हजार रूपए की लागत से विकासखंड बोड़ला के रेंगाखार कला में तहसील कार्यालय भवन निर्माण कार्य, जनपद पंचायत कवर्धा अंतर्गत 1 करोड़ 77 लाख 81 हजार रूपए की लागत से नवीन प्राथमिक शाला भवन, सामुदायिक भवन, सीसीरोड़ निर्माण, अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।

इसके अलावा सीएम भूपेश बघेल ग्रामीण यांत्रिकी विभाग अंतर्गत 80 लाख 60 हजार रूपए की लागत से हायर सेकण्डरी, हाई स्कूल, माध्यमिक शाला का निर्माण, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत 01 करोड़ 37 लाख 05 हजार रूपए की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में अतिरिक्त वार्ड का निर्माण कार्य, क्रेडा विभाग के अंतर्गत 94 लाख 20 हजार रूपए  की लागत से सोलर फ्यूल पंप सयंत्र निर्माण कार्याे का लोकार्पण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *