• Mon. Aug 24th, 2026
Rahul Gandhi GarmentRahul Gandhi Garment

Rahul Gandhi Garment फैक्ट्री का दौरा करने बिलासपुर पहुंचे। गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट, स्थानीय महिलाओं ने राहुल गांधी को गिफ्ट किया। हाई स्पीड इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन गारमेंट फैक्ट्री का शुभारंभ करने के बाद सांसद राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वहां काम करने वाली महिलाओं से संवाद भी किया।

राहुल गांधी और मुख्यमंत्री ने बिलासपुर के परसदा में आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में समाज कल्याण विभाग की तरफ से हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकल वितरण स्टॉल का अवलोकन किया। उन्होंने स्टॉल में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सहयता उपकरण वितरण योजना’’ के तहत दिव्यांग गायत्री पटेल, सामंत कुमार, पूनम ठाकुर सहित कुल 50 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्राई सायकल गिफ्ट किया। राहुल गांधी और मुख्यमंत्री ने विभिन्न हितग्राहियों से चर्चा भी की।

Rahul Gandhi Garment
Rahul Gandhi Garment फैक्ट्री के अलावा आवास न्याय सम्मेलन में 50 दिव्यांगों से मिले। छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से निःशुल्क सहायक उपकरण का वितरण (फोटो-CG जनसंपर्क)

दरअसल, छत्तीसगढ़ सरकार की महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना अंतर्गत नारी शक्ति समिति गनियारी की प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं गारमेंट फैक्ट्री चला रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक सिलाई मशीन से समय की बचत और उत्पाद में वृद्धि करके महिलाओं को अपनी कमाई में बेहतर बनाने में मदद मिलेगा।

नारी शक्ति समूह की महिलाओं ने लोकप्रिय सांसद राहुल गांधी को गारमेंट फैक्ट्री में बना कोट भेंट किया। राहुल के साथ मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गारमेंट फैक्ट्री में बना कुर्ता पैजामा गिफ्ट किया गया।

राहुल गांधी ने स्थानीय स्तर पर निर्मित गोबर पेंट के डिब्बे को खोलकर देखा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें बताया कि प्रदेश में महिलाओं और स्व सहायता समूह को गोबर पेंट निर्माण के माध्यम से अच्छी कमाई हो रही है। इस गोबर पेंट का उपयोग करके स्कूल और शासकीय भवनों में रंगाई पुताई का कार्य भी कराया जा रहा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने समूह द्वारा अब तक निर्मित गोबर पेंट के अब तक उत्पाद निर्माण और किया जा रहे कार्यों की जानकारी भी ली।सदस्यों ने बताया कि रीपा योजना के माध्यम से उन्हें काफी लाभ हो रहा है और रीपा में वाईफाई की सुविधा भी दी गई है जो बहुत ज्यादा लाभप्रद है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *