• Thu. Sep 3rd, 2026

खेड़की दौला टोल स्थानांतरित करने के लिए सीएम खट्टर का केंद्रीय मंत्री को पत्र, मुफ्त जमीन की पेशकश

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से गुरुग्राम क्षेत्र में यातायात संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए खेड़की दौला टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को 30 एकड़ जमीन मुफ्त देने की पेशकश की है। इस कदम क्षेत्र में लगने वाले लंबे जाम की परेशानी को हल करने और समग्र विकास में योगदान देगा।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को लिखे एक पत्र में खट्टर ने जिक्र किया है कि खेड़की दौला टोल प्लाजा राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर जाम लगने की एक बड़ी वजह है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचगांव में नया टोल प्लाजा बनाने के लिए एनएचएआई को 30 एकड़ जमीन मुफ्त देने की पेशकश की है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सफाई कर्मचारियों को दीवाली व हरियाणा दिवस का तोहफा देते हुए दी कई सौगात

उन्होंने कहा, पंचगांव में टोल प्लाजा बनने से यातायात निर्बाध रहेगा और गुरुग्राम शहरी क्षेत्र को जाम की स्थिति से निजात मिलेगी। खट्टर ने गडकरी को आश्वस्त किया कि गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) जल्द से जल्द इस प्रक्रिया का तीव्र एवं सुचारू समापन सुनिश्चित करने के लिए एनएचएआई को भूमि हस्तांतरित करने के लिए तैयार है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *