• Thu. Sep 3rd, 2026

हरियाणा को सोनीपत में धमाका, मकान मालिक गिरफ्तार

हरियाणा के सोनीपत के शांति विहार में अचानक से तेज धमाका हुआ, इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।  जानकारी अनुसार शांति विहार में एक घर में रखे पोटेशियम में ब्लास्ट हुआ। जिसके चलते घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इसके साथ ही रोहतक से बम निरोधक दस्ता टीम भी मौके पर पहुंची है।

धमाके की सूचना मिलते ही सोनीपत सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, जिस वक्त घर में धमाका हुआ उस वक्त घर के अंदर और आसपास कोई नहीं था। वहीं पुलिस ने मकान के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम मकान मालिक से पूछताछ में जुटी है और मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है।

राजस्थान को भाजपा, कांग्रेस से मुक्त करने के लिए सत्ता संकल्प महारैली का आयोजन

बता दें कि सोनीपत की साई मंदिर के सामने शांति विहार का इलाका है। इस इलाके से ही सोनीपत के मुख्य शिक्षण संस्थान लिटिल एंजल स्कूल की तरफ रास्ता जाता है। वहीं, शांति विहार के एक मकान में इरफान नाम के एक शख्स ने काफी मात्रा में पोटेशियम जमा कर रखा था, लेकिन, देर रात इस जवलनशील पदार्थ में अचानक धमाका हुआ, आग की चपेट में आने से घर में रखा सारा सामान गली में आ गिरा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *