• Fri. Sep 11th, 2026

CM Khattar ने Pm Modi से की मुलाकात, वर्तमान स्थिति से कराया अवगत

Cm, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सीएम खट्टर ने उन्हें प्रदेश में भारी वर्षा के कारण हुए जलभराव की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और साथ ही 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा भी की।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में पूरी हुई केन्द्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें हरियाणा में कुछ बड़ी परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन करने का निमंत्रण भी दिया।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश में जलभराव तथा बाढ़ जैसी वर्तमान स्थिति से अवगत कराया है।

Haryana, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

पिछले दो दिनों के दौरान हरियाणा में बारिश अच्छी हुई है और हिमाचल प्रदेश में भी ज्यादा बारिश होने के कारण भारी मात्रा में पानी हरियाणा में आ गया है। ज्यादा जलभराव वाले निचले स्थानों से लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि रविवार और सोमवार को बरसात के कारण यमुना नदी का पानी तीन लाख 60 हजार क्यूसिक को छू गया था लेकिन आज यमुना का जल स्तर तीन लाख क्यूसिक से नीचे आ गया है और मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अब अगले कुछ दिनों में राज्य में बरसात कम होगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *