• Sat. Sep 12th, 2026

Haryana, हथिनीकुंड बैराज से छोड़ा गया पानी, दिल्ली में बाढ़ का खतरा

Haryana, हरियाणा ने हथिनीकुंड बैराज से सोमवार को यमुना नदी में और अधिक पानी छोड़ दिया है। जिससे दिल्ली में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

यमुना नदी का जल स्तर खतरे के निशान को पार कर गया है और लगातार तीसरे दिन भारी बारिश के कारण इसके और बढ़ने की आशंका है।

एक अधिकारी ने कहा कि हरियाणा-उत्तराखंड सीमा पर हथिनीकुंड बैराज में जल स्तर लगभग 3 लाख क्यूसेक तक बढ़ गया। अधिकारी के अनुसार बैराज में 70, 000 क्यूसेक तक जल स्तर सामान्य माना जाता है जबकि 2.5 लाख क्यूसेक से ऊपर को उच्च माना जाता है।

Hudda बोले- बारिश से हुई हरियाणा सरकार की असलियत बेनकाब

जलस्तर बढ़ता देख अधिकारियों ने सोमवार को हथिनीकुंड बैराज के सभी गेट खोल दिए। दोपहर तक हथिनीकुंड बैराज से 213679 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। एक दिन पहले 1 लाख क्यूसेक से अधिक पानी डिस्चार्ज किया गया था।

सरकार ने यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है, जहां से यमुना राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने से पहले गुजरती है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *