• Fri. Sep 4th, 2026

Nuh Violence में मारे गए युवक के परिजन से मिले CM Khattar, कहा-दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा

Nuh Violence,  नूंह हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों से आज सीएम खट्टर ने मुलाकात की। बता दें कि 31 जुलाई को नूंह में हिंसा की एक घटना में युवक की मौत हो गई थी। मृतक अभिषेक इस शोभायात्रा का हिस्सा था।

मृतक के परिजनों से मिलने के दौरान मुख्यमंत्री के साथ पानीपत ग्रामीण से विधायक महिपाल ढांडा भी थे। खट्टर ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह युवक के परिवार के साथ हैं। उन्होंने आगे कहा कि अभिषेक के परिजनों से कहा कि नूंह हिंसा के दोषियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।

Haryana, साइबर अपराध पर लगेगा लगाम, यहां होगा राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र स्थापित

आपको बता दें कि विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की शोभायात्रा पर 31 जुलाई को भीड़ द्वारा हमला किए जाने के बाद हरियाणा के नूंह और इसके आसपास के इलाकों में हुई सांप्रदायिक झड़पों में होम गार्ड के दो जवानों और एक इमाम सहित छह लोग मारे गए थे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *