• Thu. Sep 3rd, 2026

Haryana, साइबर अपराध पर लगेगा लगाम, यहां होगा राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र स्थापित

Haryana, हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध से लड़ने के लिए कमर कस ली है। पुलिस ने साइबर अपराध पहल को सुव्यवस्थित और मजबूत करने के ठोस प्रयास करते हुए राज्य साइबर अपराध समन्वय केंद्र स्थापित करने की पहल की है।

राज्य पुलिस बल उन्नत साइबर सुरक्षा के लिए बुनियादी ढांचे की दिशा में एक नया कदम उठा रहा है, जिसका परिचालन मुख्यालय पंचकुला में होगा।

नये-नये स्वरूप में लगातार बढ़ते डिजिटल खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। पारस्परिक रूप से संबद्ध समाज के लिए चुनौतियां पैदा कर रहे हैं, जिसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने अपनी साइबर सुरक्षा को नई प्रभावी गति देने का फैसला किया है।

प्रवक्ता के अनुसार, पंचकुला में राज्य साइबर पुलिस थाने और साइबर फोरेंसिक प्रयोगशाला को मजबूत किया जाएगा और साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों के लिए समर्पित हेल्पलाइन 1930 पर कॉल प्रबंधन क्षमता बढ़ाई जाएगी।

कुमारी शैलजा ने आशा वर्करों को लेकर करारा ट्वीट करके खट्टर सरकार पर निशाना,’तख्त, ताज भी तुम्हारे लेकिन याद रहे…

प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा पुलिस मजबूत नीतिगत ढांचे की आवश्यकता महसूस कर रही है, जो राज्य में साइबर सुरक्षा के भविष्य का मार्गदर्शन कर सके।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा, “वैश्विक स्तर पर पारस्परिक संबद्धता के इस युग में, हरियाणा पुलिस अपनी सीमाओं को व्यापक बनाने के लिए उत्सुक है। यह योजना राष्ट्रीय और अतंरराष्ट्रीय दोनों स्तरों पर साइबर सुरक्षा एजेंसियों के साथ सहयोगात्मक संबंधों को बढ़ावा देने पर जोर देती है।’

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *