• Wed. Aug 26th, 2026

CM मनोहर लाल ने हिसार कृषि मेले के जनसंवाद कार्यक्रम में लिया भाग , बुढ़ापा पेंशन को लेकर किया बड़ा ऐलान

हरियाणा। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने आज हिसार के कृषि मेले में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नैनीताल हादसे पर शोक जताया और घायलों को लेकर कहा कि उनको चिकित्सा हेतु बेहतर सुविधा दी हयेगी चाहे उनको सरकार को किसी बड़े अस्पताल में ही क्यों न पहुंचाना पड़े। साथ ही मुख्यमंत्री ने हरियाणा में बुढ़ापा पेंशन को बढ़ाने को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री मेले के समापन अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।

दरअसल आज हिसार में कृषि मेले के का अंतिम दिन है। इसी के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में पहुंचकर जन संवाद कार्यक्रम भाग लिया। इस दौरान सीएम ने कार्यक्रम शुरू करने से पहले नैनीताल में हुए हादसे को लेकर शोक संदेश पढ़ा। वहीं, उन्होंने कहा कि तीन घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।अगर जरूरत पड़ी तो घायलों को एयरलिफ्ट कराकर किसी दूसरे बड़े अस्पताल में पहुंचाया जाएगा।जनसंवाद कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री कृषि मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।

आपको बता दें कि जनसंवाद इस दौरान सीएम ने जल्द ही बुढ़ापा पेंशन 3 हजार करेंगे। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राजीव गांधी कहते थे कि एक भेजते हैं तो 15 पैसे लोगों तक पहुंचते हैं लेकिन भाजपा ने व्यवस्था को बदला है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने नौ साल में कांग्रेस सरकार के 10 साल ज्यादा काम किए हैं। सीएम कार्यक्रमों के सुरक्षा के दृष्टिगत धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *