• Sun. Aug 30th, 2026

कांग्रेस को लगा बड़ा धक्का ,आयकर विभाग ने बैंक खाते किये फ्रीज ,210 करोड़ रुपए की मांगी रिकवरी

Byalakhharyana@123

Feb 16, 2024

नई दिल्ली। कांग्रेस को बड़ा धक्का लगने वाली जानकारी सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि उनको कल जानकारी मिली कि जो चेक वो जारी कर रहे हैं, बैंक उसका सम्मान नहीं कर रहे हैं। आगे की जांच करने पर हमें पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं।कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अभी हमारे पास खर्च करने, बिजली बिल भरने, अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नहीं हैं। हर चीज पर असर पड़ेगा, सिर्फ न्याय यात्रा ही नहीं बल्कि सभी राजनीतिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा।

 

माकन ने आगे कहा कि इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की वसूली मांगी। हमारे खातों में क्राउडफंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है। चुनाव से ठीक 2 हफ्ते पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर है।वहीं, अजय माकन ने आरोप लगाते हुए कहा कि आयकर विभाग ने ‘मामूली आधार’ पर कांग्रेस के 4 मुख्य बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं।साथ ही 210 करोड़ की पेनल्टी भी लगायी है क्योंकि 2018-19 की रिटर्न फाइल करने में 45 दिन की देरी हुई थी।

मलिकार्जुन खरगे ने कहा

इस मुद्दे को लेकर मलिकार्जुन खरगे ने कहा सत्ता के नशे में चूर, मोदी सरकार ने लोक सभा चुनाव के ठीक पहले देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – के Accounts Frozen कर दिए है।ये लोकतंत्र पर गहरा आघात है।भाजपा ने जो असंवैधानिक धन इकट्ठा किया है, उसका इस्तेमाल वे चुनाव में करेंगे, लेकिन हमने क्राउडफंडिंग के जरिए जो पैसा इकट्ठा किया है, उसे सील कर दिया जाएगा।इसीलिए हमने कहा है कि भविष्य में कोई चुनाव नहीं होंगे !हम न्यायपालिका से अपील करते हैं, कि इस देश में Multi-Party System को बचाएं और भारत के लोकतंत्र को सुरक्षित करें।हम सडकों पर उतरेंगे और इस अन्याय व तानाशाही के ख़िलाफ़ पुरज़ोर तरह से लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *