• Thu. Sep 3rd, 2026

PM मोदी ने हरियाणा में कांग्रेस सरकार के एजेंडे को लेकर किया खुलासा ,कहा -एक ही एजेंडा .. . मोदी को गाली दो…..

रेवाड़ी। PM मोदी ने हरियाणा में कांग्रेस सरकार के एजेंडे को लेकर खुलासा किया है। बता दें कि आज पीएम मोदी रेवाड़ी में एम्स का शिलान्यास करने के लिए पहुंचे हैं। इस दौरान वो विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर जनता को सम्बोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार को लेकर जमकर तंज कसे। उन्होंने कहा कि विपक्ष का एक ही मकसद है मोदी का विरोध करना और उसको गली देने वालों को गले लगाना।

पीएम मोदी ने कहा कि जब भी मोदी अपनी गारंटी पूरी करता है तो कुछ लोगों की नींद उड़ जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जनता ने सबक सिखाया लेकिन फिर भी वो मानते ही नहीं …… उनका एक ही एजेंडा है मोदी का विरोध करना।
PM मोदी ने कहा, “…आज भी इनका(कांग्रेस) एक ही एजेंडा है- मोदी को गाली दो। जो मोदी को जितनी ज्यादा गाली दे सकता है उसे ये उतने जोर से गले लगाते हैं… मोदी कुछ भी करे, कुछ भी कहे ये उसका विरोध ही करेंगे चाहे उसमें देश का नुकसान ही क्यों न हो। कांग्रेस के पास एक ही एजेंडा है- ‘मोदी विरोध’, घोर मोदी विरोध…”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *